Samsung Galaxy A56 5G price drops by over Rs 10000 on Amazon Freedom Sale 2026 should you buy
Amazon Great Freedom Sale 2026 में स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य बहुत से प्रोडक्टस पर धमाका छूट मिल रही है। इस लिस्ट में स्मार्टफोन्स से लेकर, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस और होम अप्लाइअन्सेज शामिल हैं। बहुत से प्रोडक्टस पर जो छूट दी जा रही है, उसे देखकर आप इस प्रोडक्ट को खरीदे बिना रह ही नहीं पाएंगे। Samsung का एक मिड-रेंज फोन भी इसी लिस्ट में शामिल है। Samsung Galaxy A56 को इस समय बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा फोएन पर आपको अन्य कई ऑफर भी मिल रहे हैं, जिनमें बैंक ऑफर के साथ साथ कार्ड ऑफर भी शामिल है। इस फोन को सभी डिस्काउंट के बाद आप सस्ते में खरीद सकते हैं। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसके स्पेक्स हैं। इसमें 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलती है, फोन में Samsung का Exynos 1580 प्रोसेसर मिलता है, इसके अलावा इसमें आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलता है। आइए अब इस फोन पर मिलने वाली डील पर नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इस फोन पर सीधे ही आपको 10000 रुपये की छूट मिल रही है, इस फोन को अभी तक 41,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जा रहा था, लेकिन इस समय फ्रीडम सेल में आप इस फोन को अमेजन इंडिया से 31,999 रुपये के प्राइस में लिस्ट है। फोन पर इस डिस्काउंट के अलावा आपको कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 2511 रुपये तक का EMI Interest भी मिल रहा है। इसके साथ साथ आप No Cost EMI के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy A56 5G स्मार्टफोन में एक 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass Victus+ का सपोर्ट भी मिल जाती है। इस फोन एमेम IP67 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है। इसके अलावा फोन को कंपनी 4nm प्रोसेस पर निर्मित Exynos 1580 प्रोसेसर पर लेकर आई थी। इसमें 12GB तक की रैम के साथ 256GB तक स्टॉरिज मिलती है। फोन को कंपनी एंड्रॉयड 15 पर लेकर आई थी और इसे लंबे समय के लिए सिक्युरिटी और OS अपडेट मिलता रहने वाला है।
Photography के लिए फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें आपको एक 50MP का में कैमरा OIS के साथ मिल जा रहा है, फोन में एक अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक मैक्रो लेंस भी है। इस फोन में कंपनी की ओर से एक 5000mAh की बैटरी दी गई है, फोन में इस बैटरी को सपोर्ट देने के लिए 45W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Realme 16 Pro vs Vivo V70: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
आर्टिकल में एफिलिएट लिंक्स मौजूद हैं।