TRAI की ओर से अगस्त 2026 की लेटेस्ट टेलीकॉम सब्सक्रिप्शन आंकड़ों की डिटेल्स शेयर कर दी हैं। इस डिटेल्स के अनुसार रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। आंकड़ों को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अगस्त महीने में वायरलेस (मोबाइल) सेगमेंट में सबसे ज्यादा नए यूजर्स को जोड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। ट्राई की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, पूरे टेलीकॉम सेक्टर ने अगस्त 2026 में कुल 5.50 मिलियन (55 लाख) नए वायरलेस ग्राहक जोड़े, जिसमें सबसे बड़ा योगदान रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का देखा जा रहा है।
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो ने अगस्त महीने में करीब 2.4 मिलियन (24 लाख) नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स अपने नेटवर्क के साथ ऐड करने में सफलता हासिल की है। वहीं दूसरी तरफ, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने भी शानदार परफॉरमेंस करते हुए इसी समयकाल में 2.1 मिलियन (21 लाख) नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 0.50 मिलियन (5 लाख) और सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने भी करीब 0.49 मिलियन (4.9 लाख) नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है। इसका मतलब है कि इस लिस्ट में रिलायंस जियो और एयरटेल की कड़ी टक्कर चल रही है।
वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर्स के मार्केट शेयर को देखा जाए तो रिलायंस जियो 39.31 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ देश का नंबर-1 ऑपरेटर के तौर पर इस मामले में अब उभरा है। हालांकि, भारती एयरटेल भी 38.01 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर बेहद मजबूती से डटा हुआ है। दोनों ही आंकड़ों के अनुसार एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वोडाफोन आइडिया (Vi) है, जिसके पास 15.43 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है, जबकि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को अगर देखा जाए तो यह 7.24 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथे नंबर पर आता है।
अगर टोटल यूजर बेस को देखा जाए तो रिलायंस जियो ने घरेलू भारतीय बाजार में 50 करोड़ (500 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। हालांकि एयरटेल भी अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कारोबार को मिलाकर 50 करोड़ यूजर्स के आसपास पहुँच चुका है।