Vi के दो अलग अलग प्लांस के बीच केवल एक रुपये का फर्क है, लेकिन बेनेफिट आदि में इतना बड़ा फर्क है कि आपको यकीन ही नहीं होने वाला है। यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन Vodafone Idea यानी Vi के पास ऐसे ही दो प्लांस हैं, जो एक रुपये के अंतर पर जमीन आसमान के अंतर के साथ आते हैं। यहाँ हम इन दोनों ही प्लांस के बीच की तुलना को देखने वाले हैं। टेलीकॉम कंपनी के पास दो नए Prepaid Plans हैं, एक प्लान 249 रुपये के प्राइस में आता है, इसके अलावा दूसरे प्लान को आप 250 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। दोनों की Validity 28 दिन की है, दोनों की कीमत भी लगभग बराबर है, लेकिन इन दोनों Plans में जो मिलता है वो पूरी तरह अलग-अलग है। आइए इन दोनों ही प्लांस में मिलने वाली कॉलिंग, डेटा, SMS और OTT की तुलना देखते हैं।
Vi का 249 रुपये वाला Prepaid Plan 28 दिनों की वैलिडीटी के साथ आता है। इसकी सबसे खास बात डेटा इस्तेमाल करने का तरीका चुनने की सुविधा है। कंपनी इस प्लान में हर दिन 0.5GB Data देती है, यानी पूरी Validity के दौरान कुल 14GB Data मिलता है। लेकिन अगर आप रोजाना थोड़ा-थोड़ा Data इस्तेमाल करने की बजाय जरूरत पड़ने पर ज्यादा Data एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे 14GB Lumpsum Data में भी बदला जा सकता है। इसके लिए Registered Vi Number से *188# Dial करना होगा। यहाँ एक जरूरी बात याद रखें, यह ऑप्शन सिर्फ Recharge वाले दिन ही बदला जा सकता है। तो Recharge करने के तुरंत बाद अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चुनाव किया जा सकता है। इसके बाद अगर आप इसे बदलना चाहते हैं तो ऐसा नहीं किया जा सकता।
सिर्फ 1 रुपये ज्यादा खर्च करने पर Vi का 250 रुपये वाला प्लान भी पेश करता है, इस प्लान की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो 28 दिन की ही है। लेकिन इस प्लान में डेटा ज्यादा मिलता हिय। आइए इसके बेनेफिट आदि पर एक नजर डालते हैं। इस Plan के साथ 28 दिनों के लिए Spotify Premium का फायदा मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को 2GB Data और 300 SMS भी दिए जाते हैं। यानी यह Plan उन Users के लिए ज्यादा काम का हो सकता है जिन्हें Mobile Data की भारी जरूरत नहीं होती, लेकिन जो Music Streaming का नियमित इस्तेमाल करते हैं।
दोनों प्लांस की कीमत और वैलिडीटी लगभग एक जैसी है, लेकिन इनके बेनेफिट आदि में बड़ा फर्क नजर आता है। 249 रुपये वाला प्लान कुल 14GB डेटा प्रदान करता है। वहीं 250 रुपये वाले प्लान में केवल और केवल 2GB डेटा ही ऑफर किया जा रहा है, इसके अलावा इस प्लान में Spotify Premium और 300 SMS मिलते हैं।
इस हिसाब से ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को 249 रुपये वाला ऑप्शन ज्यादा पसंद आ सकता है, इसके अलावा अगर आपको ज्यादा डेटा के स्थान पर म्यूजिक आदि यानि मनोरंजन का साधन चाहिए तो 250 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 vs Realme 16 Pro vs Vivo V70: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना