याहू इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए मोदी

By
HIGHLIGHTS

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बाद लोगों ने आधार के बारे में सबसे अधिक बार खोज की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल याहू इंडिया पर सबसे अधिक बार सर्च किए गए। इसके बाद, दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लोगों ने सबसे अधिक बार खोजा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

भारत के लिए की गई अपनी 2017 की समीक्षा की रिपोर्ट में याहू ने कहा कि इस साल मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्नाद्रमुक की नेता वी.के. शशिकला को सबसे अधिक बार खोजा गया है। 

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बाद लोगों ने आधार के बारे में सबसे अधिक बार खोज की है। 

हर साल याहू उन सभी चीजों की सूची तैयार करता है, जिनमें लोग सबसे अधिक रुचि दिखाते हैं और जो इंटरटेन पर सबसे अधिक प्रचलन में होता है। 

मोदी के अलावा, राजनीति के क्षेत्र में लोगों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बारे में भी खोज की है। 

इसके अलावा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज, अभिनेत्री अथिया शेट्टी, मीरा राजपूत भी सुर्खियों में रही हैं। 

इन हस्तियों में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और विराट कोहली के नाम भी शामिल हैं।

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By