Video: रोबोट और महिला के बीच सड़क पर तकरार! पुलिस ने रोबो को किया गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Video: रोबोट और महिला के बीच सड़क पर तकरार! पुलिस ने रोबो को किया गिरफ्तार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र Macau से एक अजीब घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. एक वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक ह्यूमनॉइड रोबोट को सड़क से हटाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि रोबोट को “गिरफ्तार” कर लिया गया.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह घटना न सिर्फ सोशल मीडिया पर मजेदार चर्चा का विषय बनी, बल्कि इसने यह भी दिखाया कि जब रोबोट अचानक आम लोगों के बीच दिखाई देते हैं तो लोग कैसे प्रतिक्रिया देते हैं.

सड़क पर अचानक हुआ सामना

रिपोर्ट के अनुसार यह घटना पिछले गुरुवार को मकाऊ के Patane इलाके में स्थित Lok Yeung Fa Yuen रेजिडेंशियल एरिया के पास हुई.

एक बुजुर्ग महिला अपने फोन में व्यस्त होकर चल रही थी, तभी उसे अचानक महसूस हुआ कि उसके ठीक पीछे एक ह्यूमनॉइड रोबोट खड़ा है. इस अप्रत्याशित स्थिति से वह घबरा गई और नाराजगी में प्रतिक्रिया दी. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी रोबोट पर हाथ रखते हुए उसे महिला से दूर ले जाता हुआ दिखाई देता है.

महिला को अस्पताल ले जाया गया

घटना में महिला को कोई चोट नहीं आई, लेकिन सावधानी के तौर पर उसे अस्पताल ले जाया गया. बाद में अधिकारियों ने पुष्टि की कि महिला को जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया और उसने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

प्रचार का हिस्सा था रोबोट

रिपोर्ट में बताया गया कि जांच में पता चला कि यह रोबोट एक स्थानीय एजुकेशन सेंटर का है, जिसे आमतौर पर डेमो और प्रमोशनल इवेंट्स के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. उस समय रोबोट को प्रोग्रामिंग और रिमोट कंट्रोल के जरिए संचालित किया जा रहा था.

संस्था के अनुसार, सड़क का संकरा होना भी इस घटना की एक वजह हो सकता है. रोबोट महिला के पीछे रुक गया था और उसकी लाइट्स ने अचानक डर पैदा कर दिया.

पहले भी सार्वजनिक जगहों पर दिख चुका है रोबोट

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब यह रोबोट पब्लिक जगह पर दिखा है. पिछले कुछ महीनों में यही रोबोट मकाऊ के कई इलाकों में देखा जा चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह Ruins of St. Paul’s और Cotai Strip जैसे लोकप्रिय स्थानों के पास भी नजर आया था. हालांकि, घटना के बाद संबंधित एजुकेशन सेंटर ने बयान जारी कर कहा कि अगर इस घटना से किसी को परेशानी हुई है तो वे इसके लिए माफी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मी शुरू होते ही AC की करवानी है सर्विसिंग? ये 6 चीजें जरूर करवाइए चेक, वर्ना मैकेनिक लगा देगा चूना

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile