थिएटर में रिलीज हुई ये फिल्में अब OTT पर हो गई हैं उपलब्ध, देखें कहाँ…
नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम विडियो पर देख सकते हैं ये नई फिल्में
अनेक, मेजर और जुगजुग जियो है ऑनलाइन उपलब्ध
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ये नई बॉलीवुड फिल्में
पिछले कुछ समय में कई बॉलीवुड फिल्में थिएटर पर रिलीज हुई हैं जिनमें से अब कुछ OTT पर भी आ गई हैं। ये फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म जैसे, Netflix, Amazon Prime Video Disney+ Hotstar आदि पर उपलब्ध हैं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो आप इन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास इन प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन होना चाहिए। चलिए बात करते हैं उन फिल्मों के बारे में जो हाल ही में OTT प्लेटफॉर्म पर आई हैं।
SurveyJugjugg Jeeyo
वरुण धवन और कियारा आडवाणी की यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है जिसमें अनिल कपूर और नीतू सिंह भी यहां भूमिका में नजर या रहे हैं। फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। फिल्म में दो अलग-अलग जनरेशन के कपल्स को दिखाया गया है जिनके रिश्ते में शादी के बाद इशू आने के बाद डिवोर्स तक की परिस्थिति बन जाती है।
Major
Major में Maj. Sandeep Unnikrishnan की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने 2008 में मुंबई के Taj Palace Hotel पर हुए अटैक के दौरान लड़ते हुए जान दे दी थी। फिल्म को तेलुगु और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Anek
फिल्म में उत्तर-पूर्वी भारत में उथल-पुथल के बीच, शांति वार्ता के साथ काम करने वाली एक अंडरकवर एजेंट अपने सपनों के लिए लड़ रही एक दृढ़ बॉक्सर के साथ रास्ता पार करती है। अनेक को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Bhool Bhulaiyaa 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 नेटफलिक्स पर उपलब्ध है। फिल्म में Kartik Aaryan, Kiara Advani, Tabu, और Rajpal Yadav जैसे मंझे हुए कलाकार नजर या रहे हैं। Bhool Bhulaiyaa 2 इस साल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पसंद किया है।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile