बॉलीवुड के जाने-माने सितारे Aamir Khan और Kareena Kapoor Khan की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म का ट्रेलर IPL 2022 के फिनाले के दौरान रिलीज़ किया गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही आमिर खान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैंस काफी समय से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे। इसे में ट्रेलर पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आज से शुरू हो रही है Infinix Hot 12 Play की पहली सेल, जानें क्या है इंट्रोडक्टरी प्राइस
आमिर खान की फिल्म Laal Singh Chaddha को अलग-अलग तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, यह फिल्म करोड़ो कमाने वाली है तो वहीं एक ने कहा ट्रेलर में इमोशन की कमी है। कुछ का यह भी कहना है कि जब असली Forest Gumps देखी है तो इस पर दोबारा खर्चा नहीं करना है।
लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन Advait Chandan ने किया है। यह साल 1994 में रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर, करीना, मोना सिंह के अलावा नागा चैतन्य अहम रोल निभा रहे हैं। आमिर खान की फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। अभी तक फिल्म के दो गाने मैं की करां और कहानी को रिलीज़ किया जा चुका है।