KGF 2 और बीस्ट से टक्कर नहीं लेंगे शाहिद, जर्सी की रिलीज़ डेट बढ़ी आगे
22 अप्रैल को रिलीज़ होगी Jersey
KGF 2 और बीस्ट को 14 अप्रैल को किया जाएगा रिलीज़
जर्सी में शहीद के साथ नज़र आ रही हैं मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी लंबे समय से चर्चा में है और फिल्म की रिलीज़ डेट (Jersey Release Date) एक बार फिर से आगे बढ़ गई है। अब शाहिद कपूर की फिल्म को 22 अप्रैल को रिलीज़ किया जाएगा।
Surveyयह भी पढ़ें: Realme Narzo 50A Prime का इंडिया लॉन्च होगा इस दिन, कम कीमत में हो सकता है लॉन्च
फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ाते हुए निर्माताओं ने कहा, “एक टीम के रूप में हमने जर्सी में अपना खून-पसीना और आंसू बहाए हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि ये फिल्म आप सभी तक पहुंचे। जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी।"
KGF और बीस्ट से हो सकती थी जर्सी की टक्कर
पहले जर्सी को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था। हालांकि, इसी दिन लंबे समय से इंतज़ार में रही KGF चैप्टर 2 को भी रिलीज़ किया जाना है और विजय स्टारर बीस्ट भी इसी दिन थिएटर्स में आने वाली है। तीनों फिल्मों में होने वाले क्लेश से बचने के लिए शायद जर्सी (Jersey) के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज़ को आगे बढ़ाया है।
बताते चलें, जर्सी तेलुगू की सुपर हिट फिल्म का हिन्दी रीमेक है। फिल्म 36 साल के व्यक्ति पर आधारित है जिसका 6 साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है क्योंकि उसे सिर्फ वही काम आता है।
अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं।
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
