ये पांच फिल्में और वेब सीरीज़ इस महीने लेंगी OTT पर धमाकेदार एंट्री

HIGHLIGHTS

विद्या बालन की Jalsa इस महीने होगी रिलीज़

टर्निंग रेड को भी किया जाएगा 11 मार्च को रिलीज़

Rudra से अजय देवगन करने वाले हैं OTT पर डेब्यू

ये पांच फिल्में और वेब सीरीज़ इस महीने लेंगी OTT पर धमाकेदार एंट्री

मार्च भी फरवरी की तरह OTT दर्शकों के लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। इस महीने भी ओटीटी (OTT) पर कई बढ़े स्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली हैं जिनके बारे में हम ज़िक्र कर रहे हैं। अगर आप नई फिल्में देखने का शौक रखते हैं तो यह लिस्ट आपके काम आएगी। आप अमेजन प्राइम विडियो (Amazon Prime Video), डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) और नेटफ्लिक्स (Netflix) पर नई फिल्में देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज़ होने वाली फिल्मों के बारे में…

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jalsa

जलसा एक टॉप पत्रकार और उसके कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की एक बेहद आकर्षक और मनोरम कहानी है। फिल्म में विद्या बालन, शेफाली शाह, मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं।

Turning Red

टर्निंग रेड को 11 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर रिलीज़ किया जाएगा मेई ली एक 13 वर्षीय लड़की है की कहानी है जो अपनी मां की आज्ञाकारी बेटी है। यह एक कॉमेडी फैमिली फिल्म है जिसे Domee Shi ने डायरेक्ट किया है।

Undekhi season 2

अनदेखी 2 को SonyLIV पर रिलीज़ किया जाना है और सीरीज़ में हर्ष छाया और अंकुर राठी लीड रोल में नजर आएंगे। उम्मीद है कि मार्च में वेब सीरीज़ को रिलीज़ किया जाएगा।

Rudra

4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर अजय देवगन की Rudra रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में  ईशा देओल, साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना भी नज़र आने वाली हैं।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile