आईएसएस के 3 अंतरिक्ष यात्री कजाकिस्तान में उतरे

HIGHLIGHTS

आईएसएस के 52वें एक्सपेंडिशन के यह सदस्य सुबह 7.21 बजे कजाकिस्तान पहुंचे.

आईएसएस के 3 अंतरिक्ष यात्री कजाकिस्तान में उतरे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के तीन सदस्यों के साथ सोयुज कैप्सूल रविवार को कजाकिस्तान में सकुशल उतरा. यह जानकारी नासा ने दी. 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, इन यात्रियों में रूस के फ्योदोर युरचिजिन और अमेरिका के पेगी विटसन और जैक फिशर शामिल थे. आईएसएस के 52वें एक्सपेंडिशन के यह सदस्य सुबह 7.21 बजे कजाकिस्तान पहुंचे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अंतरिक्ष यान के उतरने के कुछ मिनट बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की नियमित चिकित्सीय जांच की गई.

विटसन ने शनिवार को अपने करियर के दौरान अंतरिक्ष में कुल 665 दिन पूरे किए, जो किसी अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री की तुलना में अधिक है. 

फिशर और युरचिखिन दोनों ने आईएसएस में कुल 136 दिन बिताए. 

रूसी कॉस्मोन्ट सर्गेई रियजान्सकी (रॉसकोमॉस), अमेरिका के रॉन्डोल्फ ब्रेसनिक (नासा) और इटली के पाओलो नेसपोली (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) अभी फिलहाल आईएसएस पर ही हैं, जिनके साथ 12 सितंबर को तीन और अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे.
 

इमेज सोर्स 

Indo-Asian News Service View Full Profile