IPL 2022: IPL season 15 को 120 देशों में किया जाएगा प्रसारित, ऑनलाइन फ्री देखने का तरीका ये रहा

IPL 2022: IPL season 15 को 120 देशों में किया जाएगा प्रसारित, ऑनलाइन फ्री देखने का तरीका ये रहा
HIGHLIGHTS

120 देशों में किया जाएगा IPL 2022 का प्रसारण

इंग्लिश, हिन्दी के साथ 6 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा IPL 2022 का प्रसारण

Disney+ Hotstar पर कैसे देख पाएंगे IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के सीजन 15 को अभूतपूर्व ग्लोबल ब्रॉडकास्ट फुटप्रिंट मिला है, यानि IPL 2022/ IPL Season 15 को दुनियाभर में प्रसारित किया जाने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आईपीएल को इस बार 120 से अधिक देशों में लाइव स्ट्रीम और प्रसारित किया जाने वल है। यह आईपीएल के लिए अब तक का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारण होगा, यानि इसके पहले तक कभी भी IPL (Indian Premier League) को दुनियाभर के इतने देशों में प्रसारित नहीं किया गया है। भारत में आईपीएल को लगभग 24 डिज्नी, स्टार नेटवर्क चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। यहाँ आप IPL 2022 के सभी मैचों का IPL 2022 Match Schedule देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: Vi Vs Airtel Vs Jio: Rs 299 के प्लान में तीनों कंपनियों की भिड़ंत, जानें कौन-सा है बेस्ट

120 देशों में किया जाएगा IPL 2022 का प्रसारण

IPL 2022 का प्रसारण और प्रसारण दुनिया भर के लगभग 120 देशों में किया जाएगा। आईपीएल लाइव फीड क्रिकेट की दुनिया के लगभग हर नुक्कड़ पर पहुंचेगा। डिज़नी स्टार इंडिया, आधिकारिक प्रसारक और आईपीएल के वैश्विक अधिकार धारक ने आईपीएल लाइव के 15वें सीज़न को दिखाने के लिए ब्रॉडकास्टरों के साथ अनुबंध किया है।

आईपीएल 2022 IPL 2022

यह भी पढ़ें: Samsung ने नया दमदार 5G फोन किया लॉन्च, Rs 35000 की श्रेणी में ये स्पेक्स करता है ऑफर…

इंग्लिश, हिन्दी के साथ 6 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा IPL 2022 का प्रसारण

डिज़नी स्टार इंडिया आईपीएल 2022 का आधिकारिक प्रसारक है। प्रशंसक कई भाषाओं में स्टार इंडिया नेटवर्क चैनलों पर आईपीएल 2022 लाइव देख सकेंगे। IPL 2022 का पहला मैच Chennai Superkings VS Kolkata Knight Riders के बीच 26 मार्च को खेला जाने वाला है! ये रही डिटेल्स

आपको बता देते है कि मिल रही जानकारी के अनुसार, ब्रॉडकास्टर आईपीएल 2022 के 8 अलग-अलग भाषाओं में सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था कर रहा है। लीग का प्रसारण अंग्रेजी और हिंदी के अलावा 6 क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स तमिल, स्टार स्पोर्ट्स तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स कन्नड़ और स्टार स्पोर्ट्स बांग्ला पर भी आप IPL 2022 को देख पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Redmi जल्द एक नए स्मार्टफोन से उठाएगा पर्दा, बजट सेगमेंट में धाक जमाएगा नया फोन

आईपीएल 2022

Disney+ Hotstar पर कैसे देख पाएंगे IPL 2022

आईपीएल 2022 के सभी एक्शन का भी सिमुलकास्ट किया जाएगा और स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए या तो IPL FANS को Disney+ Hotstar Premium की सालाना सदस्यता 1499 प्रति वर्ष या मासिक सदस्यता 299 प्रति माह देकर लेनी होगी। अगर आपके पास यह सदस्यता पहले से ही है तो आप IPL 2022 का आनंद बड़ी आसानी से ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें: JioPhone यूजर्स के लिए Rs 250 के अंदर सबसे बेस्ट रिचार्ज हैं ये, देखें पूरी लिस्ट

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo