बिना इंटरनेट भी चलेगी Instagram Reels! कंपनी के नए फीचर ने उड़ाये होश, नेटवर्क के बिना भी एंटरटेनमेंट में नहीं आएगी कमी

HIGHLIGHTS

Instagram Reels के लिए ऑफलाइन फीचर टेस्ट हो रहा है

Smart Downloads से वीडियो अपने आप सेव होंगे

WiFi only और स्टोरेज लिमिट जैसे कंट्रोल मिलेंगे

बिना इंटरनेट भी चलेगी Instagram Reels! कंपनी के नए फीचर ने उड़ाये होश, नेटवर्क के बिना भी एंटरटेनमेंट में नहीं आएगी कमी

Instagram पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आ सकता है जो Reels देखने का तरीका बदल देगा. यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए काफी काम को होगा जो अक्सर बिना इंटरनेट के दौरान एंटरटेनमेंट का आनंद लेने से चूक जाते हैं. Instagram इस समस्या को ही दूर करने पर काम कर रहा है. एक नए लीक के मुताबिक, प्लेटफॉर्म एक ऑटोमैटिक डाउनलोड सिस्टम पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स Reels ऑफलाइन भी देख सकेंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

सिस्टम में Smart Downloads की व्यवस्था

यह जानकारी टिप्स्टर Alessandro Paluzzi ने दी है. उन्होंने ऐप के अंदर छिपे फीचर के स्क्रीनशॉट शेयर किए. इससे पता चलता है कि Instagram “Smart Downloads” जैसा सिस्टम बना रहा है, जो खुद ही वीडियो को पहले से डाउनलोड करके रखेगा.

इस फीचर में “Manage offline downloads” नाम का एक नया ऑप्शन देखने को मिला है, जो Reels सेक्शन के तीन डॉट मेन्यू में हो सकता है. यहां यूजर्स को यह कंट्रोल मिलेगा कि कितने वीडियो डाउनलोड करने हैं और ऐप कितनी स्टोरेज इस्तेमाल कर सकता है.

वीडियो डाउनलोड करने की लिमिट

Instagram इसमें “WiFi only” जैसा विकल्प भी दे सकता है, ताकि मोबाइल डेटा बेवजह खर्च न हो. इसके अलावा यूजर्स यह भी तय कर सकेंगे कि ज्यादा से ज्यादा कितने Reels सेव हों, जैसे 10, 30 या 50 वीडियो. यह इसलिए जरूरी है क्योंकि बिना लिमिट के ऐप फोन की स्टोरेज भर सकता है और यह एक बड़ी प्रैक्टिकल समस्या है जिसे कंपनी समझ रही है.

ऑफलाइन डाउनलोड किए गए Reels को देखने का तरीका भी दिलचस्प हो सकता है. यूजर्स चाहें तो इन्हें अपने नॉर्मल फीड में ही देख पाएंगे, जहां वीडियो बिना इंटरनेट के भी प्ले होंगे, या फिर एक अलग “Downloads” सेक्शन में जाकर इन्हें एक्सेस कर सकेंगे.

यह अप्रोच कुछ हद तक Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स से मिलती-जुलती है, जहां Smart Downloads फीचर पहले से मौजूद है और यूजर्स को ऑफलाइन कंटेंट देखने की सुविधा देता है.

फिलहाल इस फीचर की कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है. आमतौर पर Instagram ऐसे फीचर्स को लंबे समय तक टेस्ट करता है और कई बार इन्हें बदल भी देता है. लेकिन जिस स्तर की डिटेल इस लीक में दिखी है, उससे साफ है कि कंपनी इस फीचर पर गंभीरता से काम कर रही है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo