Airtel-Jio-Vi ने बढ़ा दिए हैं प्लांस के दाम, अपना नंबर BSNL में कैसे PORT करें, देखें 10 मिनट वाला तरीका

Highlights

Airtel, Reliance Jio, Vodafone-Idea (Vi) ने प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) की कीमत बढ़ा दी है। ये सभी टेलीकॉम कंपनियां अब पहले से 20-25 फीसदी ज्यादा कीमत पर प्रीपेड (Prepaid) प्लान पेश कर रही हैं

टैरिफ में बढ़ोतरी से कई यूजर्स मुसीबत में पड़ गए हैं

बहुत से लोग पुराने सिम को बीएसएनएल सिम में पोर्ट करना चाहते हैं

Airtel, Reliance Jio, Vodafone-Idea (Vi) ने प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) की कीमत बढ़ा दी है। ये सभी टेलीकॉम कंपनियां अब पहले से 20-25 फीसदी ज्यादा कीमत पर प्रीपेड (Prepaid) प्लान पेश कर रही हैं। प्रीपेड (Prepaid) प्लान्स (Plans) के टैरिफ (Tariff) बढ़ने से कई यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बहुत से लोग अपने प्रीपेड (Prepaid) पैक को इतनी अधिक कीमत पर रिचार्ज (Recharge) नहीं करना चाहते हैं। नतीजतन, ज्यादातर लोग एक अन्य ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं, जो उन्हें कम कीमत में रिचार्ज (Recharge) उपलब्ध करा दे। अब जब सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लांस (Plans) के टैरिफ (Tariff) बढ़ा दिए हैं। ऐसे में मात्र एक मात्र BSNL ही बचा है, जिसने अपने प्लांस (Plans) की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है। 

राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अभी भी अपने ग्राहकों को पहले की कीमत पर प्रीपेड (Prepaid) प्लान पेश कर रही है। नतीजतन, कई उपयोगकर्ता निजी दूरसंचार ऑपरेटरों के बजाय बीएसएनएल (BSNL) को चुनना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने नंबर (Number) को PORT करना चाहते हैं तो आइए जानते है कि आखिर आपको BSNL में जाने के लिए क्या करना होगा। यहाँ कुछ स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप बढ़ी ही आसानी से अपने Jio-Airtel Mobile Number को BSNL में PORT कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…!

जियो (Jio) या एयरटेल (Airtel) सिम (SIM) कार्ड (Card) को बीएसएनएल (BSNL) सिम (SIM) में पोर्ट (PORT) कैसे करें...

  • सबसे पहले आपको जिस कंपनी का सिम (SIM) अभी आपके मोबाइल (Mobile) में है उस कंपनी के नंबर (Number) से 1900 पर मैसेज करना होगा। 
  • यहाँ आपको PORT लिखकर उसके बाद एक स्पेस देकर अपना वर्तमान मोबाइल (Mobile) नंबर (Number) जिसे आप पोर्ट (PORT) करना चाहते हैं लिखना होगा। अब इसे आपको 1900 पर सेन्ड करना है। ऐसा आप किसी भी नंबर (Number) में जाने के लिए किसी भी नंबर (Number) से कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपके वर्तमान मोबाइल (Mobile) नंबर (Number) पर एक मैसेज आएगा जहां पोर्टिंग नंबर (Number) होगा।
  • अगर आप यह पोर्टिंग नंबर (Number) किसी बीएसएनएल (BSNL) सेंटर या सिम (SIM) स्टोर को दिखाएंगे तो वे आपको वहां से एक सिम (SIM) देंगे।
  • हालांकि, सिम (SIM) प्राप्त करने के लिए, आपको आधार कार्ड (Card), वोटर कार्ड (Card) जैसे दस्तावेजों के ज़ेरॉक्स जमा करने होंगे।
  • दो-तीन दिनों के बाद जब आप देखते हैं कि आपके वर्तमान सिम (SIM) से सारा नेटवर्क हटा दिया गया है, तो यह समझना चाहिए कि सिम (SIM) को आधिकारिक रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है।
  • फिर आपको जो बीएसएनएल (BSNL) सिम (SIM) मिला है वह फोन भरते ही काम करना शुरू कर देगा।
  • आप अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रीपेड (Prepaid) पैक भी ले सकते हैं।
  • यदि उपरोक्त चरणों का ठीक से पालन किया जाता है, तो नया (New) सिम (SIM) पांच से सात दिनों में सक्रिय हो जाएगा।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile