कहीं नकली तो नहीं है आपका PAN कार्ड? मिनटों में घर बैठे करें पता
Highlights
पैन कार्ड की पहचान कैसे करें?
क्या आपका पैन कार्ड असली या नकली
बस इन आसान स्टेप्स से करें पैन कार्ड की पुष्टि

आए दिन ऑनलाइन (Online) कामों में हो रहे फर्जीवड़ों की खबरें सामने आती रहती हैं और अब पैन कार्ड (PAN card) को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं। भारत में सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पैन कार्ड (PAN card) से लिंक करना ज़रूरी हो गया है। इसी बीच पैन कार्ड से जुड़े फर्जी कारनामे भी अंजाम दिए जा रहे हैं।
फ्रॉड पैन कार्ड (fraud PAN card) की घटनाओं के बाद टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड ID में क्यूआर कोड जोड़ना शुरू कर दिया है। अब जितने भी पैन कार्ड बन रहे हैं उनमें QR कोड एम्बेड होता है। यही QR कोड पैन कार्ड के नकली या असली होने की पहचान करता है। यही क्यूआर कोड पैन कार्ड (PAN card) के नकली या असली होने की पहचान करता है। आप स्मार्टफोन और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में एक ऐप की मदद से पैन कार्ड की सच्चाई का पता कर सकते हैं।

कैसे पता करें पैन कार्ड नकली है या असली?
- सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ई-फिलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाएँ।
- यहां Verify your PAN के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- यहां आपको पैन कार्ड (PAN card) की पूरी जानकारी भरनी होगी।
- यहां पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर एक मैसेज आएगा जिससे पता चलेगा कि पैन कार्ड असली है या नहीं।
