Update: अगर आप इंस्टेंट ई-पैन कार्ड पाना चाह रहे हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आपको इसके लिए अपना आधार नंबर डालना होगा आर इसके बाद मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा जिसे KYC के लिए पूरा करना होगा। अब आपको PAN कार्ड बनाने के लिए 2 पेज एप्लिकेशन फॉर्म नहीं भरना होगा और न ही कई दिनों तक पैन कार्ड का इंतज़ार करना होगा। इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नई सुविधा पेश की है जो टैक्सपेयर्स को आधार कार्ड के ज़रिए इंस्टेंट PAN कार्ड बनाने की सुविधा देता है और यह सर्विस निशुल्क है। इंस्टेंट ई-पैन कार्ड एप्लिकेशन फॉर्म पर आपको अपना आधार नंबर डालना होगा और इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP से ई-KYC प्रोसैस को पूरा करना होगा।
आवेदक को केवल 10 मिनट में PDF फॉर्मेट में पर्मानेंट अकाउंट नंबर PAN मिल जाता है। E-PAN कार्ड फ़िज़िकल कॉपी जैसा ही है। आप 50 रुपए देकर लेमिनेटेड पैन कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं।
नए नया पैन कार्ड पाना इस तरह फ्री, आसान और पेपरलेस बन गया है। आपको पोर्टल पर अन्य कोई डॉकयुमेंट अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है।
आपको बता दें कि यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिन्हें अब तक PAN अलोट नहीं किया गया है। इंसटेंट ई-पैन कार्ड सुविधा अवयस्कों के लिए उपलब्ध नहीं है।