आ गया कूलर जैसा टावर AC, घर पहुंचने से पहले कमरा को कर देगा एकदम कूल, 10 सेकंड में फेंकने लगता है ठंडी हवा, जानें कीमत
Haier Spartan AI Tower AC में मिलता है AI Pre-Cooling फीचर
99,000 jgh/s में प्रीमियम डिजाइन और स्मार्ट कूलिंग टेक
हर यूजर के लिए नहीं, लेकिन प्रीमियम यूजर्स के लिए दमदार ऑप्शन
भारत की गर्मी मजाक नहीं है. गर्मी को ध्यान में रखते हुए Haier ने अपना नया Spartan AI Tower Air Conditioner लॉन्च कर दिया है. कंपनी इस AC को “AI-पावर्ड नेक्स्ट जेनरेशन कूलिंग” कह रही है. इस AI Tower Air Conditioner ने अपने डिजाइन की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कागज पर देखें तो यह AC सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि इसमें कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो वाकई काम के लगते हैं.
SurveyAI Pre-Cooling: घर पहुंचने से पहले ही ठंडा कमरा
इस AC का सबसे बड़ा USP है AI Pre-Cooling. यह फीचर जियो-फेंसिंग के जरिए काम करता है. जैसे ही आप अपने घर के आसपास आते हैं, AC खुद ही चालू होकर कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है. यह कोई गिमिक नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने वाला फीचर है. आपको ऐप खोलने या रिमोट ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ती है.
AI Climate Control 2.0: सिर्फ ठंडा नहीं, स्मार्ट ठंडा
यह सिस्टम सिर्फ टाइमर सेट करने तक सीमित नहीं है. यह कई चीजों को एक साथ एनालाइज करता है.
- आपकी पसंद का तापमान
- कमरे का मौजूदा तापमान
- बाहर का मौसम
- दिनभर का यूजेज पैटर्न
इसका फायदा यह है कि AC जरूरत से ज्यादा कूलिंग नहीं करता है, जिससे बिजली की बचत होती है और कंफर्ट भी बना रहता है.

Self-Cleaning सिस्टम
अधिकतर AC में मेंटेनेंस सबसे बड़ी समस्या होती है, खासकर आउटडोर यूनिट की. यहां Haier ने दोनों यूनिट्स के लिए अलग सिस्टम दिया है. इनडोर यूनिट में Frost Self-Clean फीचर है, जो धूल और गंदगी हटाता है. आुटडोर यूनिट में Cyclone Clean सिस्टम है, जो हर बार बंद होने के बाद हवा की दिशा उलटकर कंडेंसर को साफ करता है. यह फीचर लंबे समय में बिजली की खपत कम करने और कूलिंग बेहतर रखने में मदद करता है.
Supersonic Cooling: 10 सेकंड में ठंडी हवा
कंपनी का दावा है कि यह AC 10 सेकंड में ठंडी हवा देना शुरू कर देता है. अगर यह रियल यूज में भी करीब-करीब सही साबित होता है, तो यह फीचर भारत जैसी गर्मी में काफी उपयोगी है.
डिजाइन भी अलग, सिर्फ मशीन नहीं
टॉवर AC आमतौर पर दिखने में साधारण होते हैं, लेकिन Spartan AI Tower को डिजाइन के हिसाब से भी प्रीमियम बनाया गया है. Pearl White Luxury Gold फिनिश इसे एक शोपीस जैसा लुक देती है, जो खासकर बड़े लिविंग रूम में फिट बैठता है.

कीमत और उपलब्धता
- कीमत: 99,000 रुपये
- मॉडल: HTA24S-GAI3NB-I
- EMI: करीब 1,994 रुपये प्रति माह से शुरू
- ऑफर: 20% तक इंस्टेंट कैशबैक
- उपलब्धता: ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनल्स
लेना चाहिए या नहीं?
सीधी बात यह है कि यह AC हर किसी के लिए नहीं है. अगर आपका बजट टाइट है या आपको सिर्फ बेसिक कूलिंग चाहिए, तो यह ओवरकिल है. लेकिन अगर आप प्रीमियम सेगमेंट में हैं, बड़ा स्पेस है और आपको स्मार्ट ऑटोमेशन के साथ कम मेंटेनेंस वाला AC चाहिए, तो यह एक मजबूत ऑप्शन बनता है.
यह भी पढ़ें: AC खरीदने का है प्लान? आ गया तगड़ा ऑफर, कौड़ियों के दाम में ले आइए घर, घर को बना देगा एकदम ठंडा
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile