Google I/O 2022 को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, 11 मई को शुरू होगा इवेन्ट, देखें एक एक डीटेल

Google I/O 2022 को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने, 11 मई को शुरू होगा इवेन्ट, देखें एक एक डीटेल
HIGHLIGHTS

Google I/O 2022 11 और 12 मई को आयोजित किया जाने वाला है

Google I/O 2022 के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन होने वाला है, साथ ही यह मार्च महीने में कभी भी शुरू हो सकता है

सुंदर पिचाई ने पुष्टि की है कि Google I / O सम्मेलन 2022 सभी के लिए फ्री और ऑनलाइन होगा

Google I/O 2022 11 मई को लाइव होने वाला है। यह गूगल का साल का सबसे बड़ा ईवेंट दो दिन तक चलने वाला है। यानि यह 11 मई को शुरू होकर 12 मई को खत्म होगा। अपनी परंपरा पर चलते हुए, Google ने अपने वार्षिक डेवलपर सम्मेलन की तारीख और अन्य डिटेल्स का अनुमान लगाने के लिए एक पहेली भी जारी की थी। यह चार परत वाली अब हल हो गई है और कंपनी के प्रमुख सुंदर पिचाई ने पुष्टि की है कि Google I / O सम्मेलन 2022 सभी के लिए फ्री और ऑनलाइन होगा। यानि इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा साथ ही आप भी इसे फ्री में ही देख सकते हैं। 

कुछ समय पहले, द वर्ज को दिए गए एक बयान में, Google के प्रवक्ता एलेक्स गार्सिया-कुमर्ट ने कहा, "इस साल का कार्यक्रम सीमित लाइव लोगों के साथ लाइव किया जाने वाला है। हालांकि यह पूरी तरह से फ्री होगा, और सभी अन्य इसका ऑनलाइन आनंद ले सकेंगे।"

यह भी पढ़ें: साउथ की फिल्मों का क्रेज़ है तो ये 5 फिल्में देख सकते हैं हिन्दी में, OTT पर हैं उपलब्ध

हालांकि I/O 2022 के "शोरलाइन एम्फीथिएटर से लाइव" और "सीमित लाइव ऑडियंस के सामने" होने का उल्लेख कुछ लोगों को भ्रमित कर सकता है, बाद में एक्सियोस के इना फ्राइड को यह स्पष्ट किया गया कि यह सीमित दर्शक मुख्य रूप से गोगलर्स और कुछ भागीदार होंगे। इस बीच, मीडिया और जनता यह सब ऑनलाइन देख सकते हैं।

यहाँ आप उस पज़ल को देख सकते हैं, जिसके बारे में अभी ऊपर जिक्र किया गया था। 

Google I/O 2022 puzzle

चार पार्ट वाली पहेली में भौतिक और संगीतमय छोरों के साथ उलझे हुए तार शामिल थे। एक बार उलझने के बाद, उन्होंने एक धुन बजाना शुरू कर दिया, जिसे अब io.google/2022 वेबसाइट पर सुना जा सकता है। हालांकि यहाँ आप एक काउन्टडाउन को चलते हुए भी देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या 8 अप्रैल को OTT पर रिलीज़ होगी Radhe Shyam? अब तक मिली ये जानकारी…

Google I/O 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन और अन्य डिटेल्स

Google I/O 2022 countdown

I/O वेबसाइट पर, भले ही आपको साइन-इन विकल्प मिलता है, यहाँ आपको FAQ section में ऐसा देखने को मिलता है कि, "पंजीकरण मार्च 2022 में उपलब्ध होगा – अन्य डिटेल्स के लिए इस वेबसाइट पर फिर से आयें।"

हालाँकि, एक बार जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं, तो आपको ईमेल के माध्यम से सत्र के विषयों, वक्ताओं और घटना की विभिन्न गतिविधियों जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

इसे भी पढ़ें: क्या होता है Internet व कैसे इंटरनेट करता है काम, यहाँ जानें इंटरनेट से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस वर्ष का I/O सभी के लिए फ्री और ऑनलाइन होने वाला है। आयोजन के बाद भी सभी सत्र और कीनोट अगर आपको चाहिए तो यह विभिन्न भाषाओं में बिना किसी शुल्क के उपलब्ध होंगे। 

ऐसा भी कहा जा सकता है कि ईवेंट का होना अभी बाकी है लेकिन इसे लेकर की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि ऐसा भी कहा जा सकता है कि बहुत सी जानकारी सामने आ चुकी है लेकिन कंपनी ने उन प्रोडक्टस के बारे में संकेत नहीं दिया है जिनकी वह घोषणा कर सकती है। हालांकि इसे लेकर भी आने वाले समय में कई डिटेल्स भी सामने आने वाली है, जिनके बारे में हम आपको अवगत कराते रहने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें: कहीं नकली तो नहीं आपका Aadhaar Card? एक मिनट में ही जानें इस वेबसाइट से

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo