गूगल का हाई स्पीड वाई-फाई अब भारत के 100 रेलवे स्टेशनों का रूख कर चुका है. इसके अलावा आपको बता दें कि ये रेलवायर वाई-फाई उधगमंडलम स्टेशन पर भी उपलब्ध है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video
रेलवायर वाई-फाई, गूगल और रेलटेल के बीच एक साझेदारी का नतीज़ा है, और ये गूगल की महत्वाकांक्षी परियोजना है. ऐसा गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा है. रेलवायर के द्वारा गूगल इंटरनेट को हर जगह देखना चाहता है. और इसके साथ ही इस सेवा से 100 मिलियन लोगों को इंटरनेट मिल पायेगा. गूगल की इस नई सेवा से आप इन स्टेशनों पर HD विडियो भी डाउनलोड कर सकते हैं.
गूगल ने कहा है कि रेलवायर फ्री वाई-फाई से लगभग 15,000 लोगों को पहली बार इंटरनेट मिला है. अगर अगर पिछले साल सितम्बर, 2015 की बात करें तो गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि वह भारत के लगभग 400 स्टेशनों पर इस सेवा को लॉन्च करने की घोषणा की थी.
इसे भी देखें: सैमसंग गैलेक्सी S8 में मौजूद हो सकती है 5.5-इंच की 4K डिस्प्ले
इसे भी देखें: ब्लैकबेरी ने पेश किया DTEK60, 5.5-इंच QHD डिस्प्ले और एंड्राइड मार्शमैलो से लैस