Google ChatGPT को टक्कर देने आ रहा है Google Bard, ऐसे कर सकते हैं एक्सेस

By
HIGHLIGHTS

गूगल ने ChatGPT के प्रतिस्पर्धी Bard की घोषणा कर दी है

Google Bard एक AI-संचालित चैटबॉट है

गूगल बार्ड अभी पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों के पास इसका एक्सेस है

गूगल ने ChatGPT के प्रतिस्पर्धी Bard की घोषणा कर दी है जो गूगल का अपना भाषा मॉडल- Language Model for Dialogue Applications (LaMDA) इस्तेमाल करता है। यह स्टेटमेंट गूगल के CEO Sundar Pichai द्वारा अरनिंग्स कॉल के दौरान कंपनी की प्रोग्रेस का विस्तार करने के कुछ दिनों बाद आई है। 

यह भी पढ़ें: OnePlus का धांसू टैबलेट कल हो रहा लॉन्च, जान लीजिए इसके 6 धुरंधर फीचर्स

कॉल से पहले, गूगल मैनेजमेंट ने ChatGPT को “कोड रेड” के रूप में रेफर किया था क्योंकि, AI-संचालित प्लैटफॉर्म को दुनियाभर के यूजर्स की ओर से फेवरेबल रिस्पौंस मिला था। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यह आने वाले हफ्तों में Bard को बड़े पैमाने पर जनता के लिए उपलब्ध कराने से पहले “भरोसेमंद टेस्टर्स” के लिए उपलब्ध करा रहा है। वहीं दूसरी ओर, ChatGPT ने केवल दो महीनों में 100 मिलियन यूजर्स को पार कर दिया। 

Google Bard क्या है? यह कैसे काम करता है?

Google Bard एक AI-संचालित चैटबॉट है जो ChatGPT की तरह, एक बातचीत के तरीके से अलग-अलग पूछताछ का जवाब दे सकता है। 

गूगल के अनुसार, बार्ड फ्रेश और हाई-क्वालिटी के जवाब देने के लिए ऑनलाइन सूचना का इस्तेमाल करता है। गूगल का भाषा मॉडल LaMDA ट्रांसफॉर्मर पर डिजाइन किया गया है, जो कि एक न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर है, यह गूगल के चैटबॉट के सेंटर में है। 

यह भी पढ़ें: भारत सरकार का नया फैसला, बैन करेगी 134 बैटिंग और 94 लोन ऐप्स, देखें पीछे का कारण

चौंकाने वाली बात है कि, ChatGPT GPT-3 भाषा मॉडल पर आधारित है, जो इसी तरह ट्रांसफॉर्मर पर आधारित है। ट्रांसफॉर्मर को 2017 में गूगल रिसर्च द्वारा बनाया और ओपन-सोर्स किया गया था।

Google Bard को एक्सेस कैसे करें?

गूगल बार्ड अभी पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों के पास इसका एक्सेस है। गूगल एक “LaMDA का एक हल्का मॉडल वर्जन” बना रहा है जो काफी कम कंप्यूटेशनल सोर्स का इस्तेमाल करता है। 

गूगल कुछ समय से अपने भाषा मॉडल पर काम कर रहा है, लेकिन कॉर्पोरेशन ने अपने एक कर्मचारी द्वारा लगाए गए चार्जेज़ को देखते हुए पब्लिक लॉन्च को रोक दिया।

यह भी पढ़ें: सबसे सस्ते दामों में घर ले जाएं ये बेस्ट 6 ब्रांडेड फोंस, यहां मिल रही धमाका डील

FAQs

1-क्या ChatGPT के लिए कोई एंड्रॉइड ऐप है?
अभी तक एंड्रॉइड फोंस के लिए कोई आधिकारिक ChatGPT ऐप नहीं है। 

2-ChatGPT को कैसे एक्सेस करें?
अगर labs.openai.com या beta.openai.com पर आपका अकाउंट पहले से ही है, तो आप chat.openai.com को एक्सेस करने के लिए वही लॉग-इन डिटेल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका अकाउंट नहीं है, तो आप chat.openai.com पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।

Via

 

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By