Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म जल्द OTT पर.. 21 अगस्त से घर बैठे देख सकेंगे ‘जन नायकन’

HIGHLIGHTS

Thalapathy Vijay की फिल्म 'जन नायकन' 21 अगस्त से Zee5 पर स्ट्रीमिंग के लिए आने वाली है।

यह फिल्म Vijay की आखिरी फिल्म है, क्योंकि वो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले चुके हैं।

Box Office पर इस फिल्म ने दुनियाभर में 322 करोड़ रुपये और भारत में 196 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Thalapathy Vijay के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बड़े पर्दे पर पहले ही रिलीज हो चुकी CM Vijay की फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। एक्शन से भरपूर यह Vijay की आखिरी फिल्म भी है, OTT पर यह फिल्म अगस्त के महीने में आने वाली है। जिन फैंस ने अभी तक इसे Theatre में नहीं देखा, उनके लिए यह एक अच्छा मौका है, अब वो घर बैठे अपने मनोरंजन को एक अलग ही लेवल पर ले सकते हैं।

OTT रिलीज डेट आ चुकी है सामने

Zee Tamil ने Instagram Handle पर एक Teaser Share करते हुए फिल्म की OTT Release Date पर मुहर लगा दी है। कैप्शन में लिखा गया, “थंगमे! थलापति की जन नायकन 21 अगस्त से सिर्फ Zee5 रिलीज होने जा रही है।” अभी तक अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो आप अपने परिवार के साथ इसे घर पर बैठकर ही देख सकते हैं।

CM Vijay की जन नायकन की स्टार कास्ट

H. Vinoth के निर्देशन में बनी इस Political-Action Drama में Thalapathy Vijay के साथ Pooja Hegde, Bobby Deol और Mamitha Baiju मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा Gautham Vasudev Menon, Prakash Raj और Naren जैसे बड़े सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर दिखाएगी दमखम

फिल्म की OTT Release, इसके Theatres में आने के करीब एक महीने के अंदर ही हो रही है। ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) इसी साल 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसे 9 जनवरी को Cinemas में उतारने की योजना थी, लेकिन Censor Board से Certification मिलने में हुई देरी की वजह से फिल्म की रिलीज कई महीनों के लिए टल गई थी। अब यह सिनेमाघरों में भी आ चुकी है और जल्द ही OTT पर भी 21 अगस्त को आने वाली है।

यह भी पढ़ें: Vivo S2 बनाम Oppo F33 5G: बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :