Vivo S2 बनाम Oppo F33 5G: बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और अन्य की तुलना
Vivo S2 को इंडिया के बाजार में अभी हाल ही में एंट्री मिली है।
यह फोन 7050mAh की बैटरी के साथ आता है।
Vivo S2 की तुलना Oppo F33 से है।
अपर-मिडरेंज स्मार्टफोन सेगमेंट इस समय इतना बड़ा हो गया है कि प्रतिस्पर्धा अलग ही लेवल पर है। इस लिस्ट में हाल ही में एक नए फोन के तौर पर Vivo S2 5G को लॉन्च किया गया है, इसके अलावा Oppo F33 5G भी इस सेगमेंट में ही आता है, दोनों ही फोन्स में कंपनी प्रीमियम लुक दे रही है, इसके अलावा दोनों की बिल्ड क्वालिटी भी दमदार है, बड़ी बैटरी और एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट भी दोनों ही फोन्स में मिल रहा है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में आपको लेटेस्ट फीचर और स्पेक्स आदि भी मिलते हैं। हालांकि, जब बात 35,000 रुपये से 40,000 रुपये के बजट सेगमेंट में आती है, तो ग्राहक अक्सर इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन सा ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आज हम आपकी इसी उलझन को खत्म करने जा रहे हैं, असल में हम यहाँ दोनों ही फोन्स यानि Vivo S2 और Oppo F33 5G के स्पेक्स और बैटरी, कैमरा के साथ साथ अन्य की तुलना करने वाले हैं। आइए दोनों ही फोन्स के कंपैरिजन को देखते हैं।
Surveyडिज़ाइन और डिस्प्ले की तुलना
डिज़ाइन को अगर देखा जाए तो दोनों ही फोन्स प्रीमियम अनुभव प्रदान करते हैं। Vivo S2 5G में प्लास्टिक फ्रेम और कर्व्ड ग्लास दिया गया है। यह Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में आते हैं, इसके अलावा अगर Oppo F33 5G को देखा जाए तो इसमें फ्लैट ग्लास फ्रंट और वर्टिकली अलाइन्ड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो Pearl White और Forest Green कलर्स में मिल जाने वाला है।
खास बात यह है कि दोनों ही डिवाइसेस 1 मीटर की दूरी से गिरने पर बचाव के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन से लैस हैं।
डिस्प्ले आदि को देखा जाए तो Vivo S2 5G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 3D कर्व्ड AMOLED पैनल मौजूद है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। दूसरी ओर, Oppo F33 5G में 6.57-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसके अलावा फोन की डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है।
प्रोसेसर, स्टोरेज और परफॉर्मेंस की तुलना
Vivo S2 5G में नया 4nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 7360 चिपसेट (Mali-G615 GPU) मिलता है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसकी तुलना अगर Oppo F33 5G से की जाए तो इस फोन में एक 6nm प्रोसेस पर निर्मित MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर मिलता है, इसमें (Mali-G57 MC2 GPU) भी मौजूद है। इसमें LPDDR4X रैम के साथ UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। हैवी टास्क, गेमिंग और लॉन्ग-टर्म स्मूदनेस को देखा जाए तो यहाँ Vivo S2 एक दमदार फोन है।
कैमरा की तुलना
Vivo S2 5G को देखा जाए तो इस फोन में 50MP का Sony IMX852 मेन कैमरा (f/1.8 अपर्चर) के साथ मिलता है, इसमें 2MP का बोकेह कैमरा हॉरिजॉन्टल मॉड्यूल में नजर आता है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर मौजूद है। Oppo F33 5G में 50MP का मेन रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। हालांकि, इसके फ्रंट में केवल 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग स्पीड की तुलना
बैटरी डिपार्टमेंट को देखा जाए तो Vivo S2 5G में ब्लूवोल्ट (Bluevolt) टेक्नोलॉजी के साथ 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायरलेस चार्जिंग और बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) को सपोर्ट मिलता है। वहीं Oppo F33 5G में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट्स की तुलना
Vivo S2 5G को कंपनी ने Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया है। कंपनी इसके साथ 3 साल के OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी पैच भी दे रही है। वहीं Oppo F33 5G Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है, इस फोन को कंपनी की ओर से 3 साल के OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Realme 16x vs iQOO Z11x vs Vivo T5x: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
