Vodafone Idea यानि Vi की ओर से एक नए रिचार्ज प्लान को लाया गया है। इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ साथ ज्यादा सर्विस वैलिडीटी चाहते हैं। Vi का यह प्लान 90 दिन के लिए वैलिड रहता है। इसका मतलब है कि ग्राहक 90 दिनों के लिए इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं, यानि 3 महीने के लिए यह प्लान आपको सुविधाएं देता रहने वाला है।
Vi के इस प्लान को कंपनी ने 675 रुपये के प्राइस में पेश किया है, अभी के लिए प्लान केवल राजस्थान सर्कल में उपलब्ध है। इसके अलावा इस प्लान में दिन का खर्च केवल और केवल 7 रुपये से कुछ ज्यादा है। मैं आपको पहले भी बता चुका हूँ कि यह प्लान उन ग्राहकों को ज्यादा आकर्षित कर सकता है जो वॉयस कॉल ज्यादा से ज्यादा चाहते हैं लेकिन इंटरनेट की इतनी जरूरत नहीं होती है।
Vodafone Idea के इस प्लान को देखा जाए तो इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है, जो आपको 90 दिनों के लिए मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको 5GB डेटा हर 30 दिन में आपको मिलने वाला है। इसका मतलब है कि प्लान को कंपनी ने 30 दिन के तीन साइकिल में बांटा हुआ है। पूरी वैलिडीटी के लिए आपको डेटा एक साथ नहीं मिल रहा है, प्लान में पहले 30 दिन के लिए 5GB डेटा दिया जाने वाला है, ऐसा ही बाकी बचे दो साइकिल के लिए भी है।
अब इतने डेटा को आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, यह तो आपको ही पता है। लेकिन इतने डेटा के साथ आप ईमेल चेक कर सकते हैं, डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं और वेब ब्राउज़िंग का लाभ भी ले सकते हैं। हालांकि, ज्यादा इंटरनेट अगर आप इस प्लान के साथ इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं तो ऐसा नहीं हो सकता है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि इस प्लान में दिन का खर्च कितना आने वाला है तो आप इस प्लान के प्राइस को 90 दिनों के साथ भाग करके देख सकते हैं, ऐसा करने पर आपको इस प्लान के लिए जो खर्च देना है वह 7 रुपये से कुछ ऊपर प्रतिदिन है। इसका मतलब है कि इस प्लान के लिए आप 30 दिन में 225 रुपये के आसपास का खर्च कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo S2 बनाम Oppo F33 5G: बैटरी, कैमरा, परफॉरमेंस और अन्य की तुलना