OTT आज के दौर में सिनेमा लवर्स के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। कई मूवीज और वेब सीरीज इस समय ऐसी हैं जो OTT पर सबकी पसंदीदा बनी हुई हैं। लेकिन इनमें से एक सीरीज ऐसी भी है जो पिछले 6 सालों से लगातार लोगों की पसंद ही नहीं उनकी दिलों की धड़कन बन चुकी है। सबसे खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में किसी भी तरह का कोई सस्पेंस नहीं है, किसी भी तरह की कोई मारधाड़ नहीं है, इसके बाद भी यह लोगों को इसकी कहानी और किरदारों के लिए पसंद आ रही है, और लंबे समय से लोगों को हंसा भी रही है। दिलचस्प बात यह भी है कि इसमें कोई बड़ा स्टार भी नहीं है, इसके बाद भी इसे भारत की नंबर 1 सीरीज के तौर पर देखा जा रहा है। आइए इस वेब सीरीज के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।
जिस वेब सीरीज की हम यहाँ बात कर रहे हैं वह पिछले 6 सालों से OTT पर कब्जा जमाए हुए है। इसके अभी तक 4 सीजन आ चुके हैं और इसके अलावा यह वेब सीरीज अपने 32 एपिसोड के लिए जानी जाती है। इसका हर एपिसोड लोगों को हर एक सीन के साथ याद भी हो चुका है, क्योंकि इसे देखा ही इतना गया है, इसी कारण यह वेब सीरीज लोगों की 6 सालों से पसंद रही है और इस समय भी नंबर 1 पर है।
Comedy Genre वाली यह वेब सीरीज केवल लोगों को हंसा ही रही है, इसके बाद भी इसे लोग इतना पसंद कर रही हैं, यह बार आश्चर्य में सभी को डाल रही है, लेकिन इसकी कहानी के चलते यह कहीं न कहीं लोगों से जुड़ जाती है। इसके अलावा इस वेब सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें आपको कोई बड़ा सितारा भी नजर नहीं आता है। इसमें ज्यादा चमक धमक भी आपको नजर नहीं आती है। इसके बाद भी यह वेब सीरीज भारत के लोगों के लिए उनकी पसंदीदा है। आइए अब आपको इस वेब सीरीज का नाम बता ही देते हैं। इस वेब सीरीज को सभी Panchayat के नाम से जानते हैं। अब आपको याद आया होगा, बनराकस के वो हंसी भरे तंज, बिनोद की भैया जी वाली हंसी और सचिव का इस पंचायत में गलती से आने के बाद भी यहाँ रुक जाना। शायद इसी कारण यह कहानी सभी को अपने साथ जोड़ लेती है।
Actor Jitendra Kumar, Raghubir Yadav और Neena Gupta जैसे कलाकार इस वेब सीरीज का हिस्सा हैं। इनके दमदार अभिनय और इस वेब सीरीज की कहानी ने ही Panchayat Web Series को OTT पर एक Must Watch वेब शृंखला बना दिया है। यह Series Amazon Prime Video पर Release हुई थी, और इसके बाद 6 सालों से यह यहीं पर स्ट्रीमिंग के लिए आ रही है और लगभग 6 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है।
इस वेब सीरीज की कहानी भी बेहद ही ज्यादा दमदार है, असल में Phulera गाँव की सिम्पल सी कहानी इस कहानी को सभी से कनेक्ट करने का मौका देती है। इस कहानी को देखकर सभी को कहीं न कहीं अपना गाँव याद आ जाता है। इसी कारण से लोग इस कहानी के साथ खुद को कनेक्ट कर रहे हैं। इस कहानी में न कोई भारी Drama, न कोई फालतू का Twist, बस एक सिम्पल सी दुनिया दिखाई गई है, जो आपको हमारे देश में कहीं भी देखने को मिल जाने वाली है।
Panchayat Season 1, साल 2020 में आया था, जिसमें कुल 8 Episodes थे। इसके बाद मेकर्स ने Panchayat Season 2 को साल 2022 में रिलीज किया था, इसमें भी 8 Episodes थे। Panchayat Season 3 को देखा जाए तो यह भी 2 साल के बाद यानि 2024 में आया था, इसमें भी 8 एपिसोड थे। इसके बाद पंचायत का सीजन 4 2025 में रिलीज हुआ था, और इसमें भी 8 एपिसोड ही थे। इसका मतलब है कि इस वेब सीरीज के अभी तक 4 सीजन में 32 एपिसोड आ चुके हैं और इसका पांचवा सीजन भी जल्द ही आ सकता है। हालांकि, पंचायत सीजन 5 की स्ट्रीमिंग और रिलीजिंग कब होने वाली है, इसे लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 15 मिनट की ये फिल्म है सस्पेंस का ओवरडोज़, IMDb रेटिंग भी तगड़ी, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन