Gold Silver Rates Today (27 मई 2026): आज कितना है सोने-चांदी का ताज़ा भाव?

By

Gold Silver Rates Today (27 मई 2026): भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव का असर सीधे बुलियन मार्केट पर दिखाई दे रहा है। बुधवार, 27 मई 2026 को बाजार खुलने से पहले जारी आंकड़ों के अनुसार सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी गिरावट और तेजी दोनों तरह की हलचल दर्ज की गई।

आज की सोने की कीमत

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना 2,800 रुपये सस्ता होकर 10 ग्राम के लिए 1,62,400 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर की कीमत में भी कमजोरी दिखी। यहां 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 192 रुपये यानी 0.12 फीसदी गिरकर 1,57,424 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,57,616 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,931 रुपये95,448 रुपये1,19,310 रुपये11,93,100 रुपये
22 कैरेट14,579 रुपये1,16,632 रुपये1,45,790 रुपये14,57,900 रुपये
24 कैरेट15,903 रुपये1,27,224 रुपये1,59,030 रुपये15,90,300 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला, जहां स्पॉट गोल्ड घटकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक सोने का रेट 1,57,611 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दूसरी ओर गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

बीते कल क्या था सोने का भाव

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 2,800 रुपये टूटकर 10 ग्राम के लिए 1.62 लाख रुपये पर आ गई थी। इससे पहले सोमवार को यही कीमत 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में उस दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1 फीसदी कमजोर होकर 4,534.69 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया था।

आज की चांदी की कीमत

उधर चांदी की कीमतों में भी भारी उतार-चढ़ाव जारी है। MCX पर बुधवार को सिल्वर फ्यूचर 358 रुपये यानी 0.13 फीसदी गिरकर 2,70,270 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। पिछले ट्रेडिंग सेशन में इसका बंद भाव 2,70,628 रुपये प्रति किलो था।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी का रेट बढ़कर 2,73,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर घटकर 76.49 डॉलर प्रति औंस रह गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई, जबकि IBJA के आंकड़ों में बुधवार सुबह तक इसका भाव 2,66,213 रुपये प्रति किलो बताया गया।

ग्रामचांदी का भाव
1284.90 रुपये
82,279.20 रुपये
102,849 रुपये
10028,490 रुपये
10002,84,900 रुपये

बीते कल क्या था चांदी का भाव

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,000 रुपये मजबूत होकर 2,73,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इससे पहले यह 2,71,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी। वहीं ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली थी और इसकी कीमत 76.49 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: 15000 रुपये के अंदर आने वाले 5 बेहतरीन 5G फोन्स, मई 2026 में खरीदने के लिए हैं बेस्ट

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By