Gold Silver Prices Today: 23 अप्रैल को लुढ़का सोना, चांदी भी धड़ाम, जानें आज कितना है जूलरी का दाम

By

Gold Silver Prices Today: 23 अप्रैल 2026 को भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है जिसका मुख्य कारण अमेरिका–ईरान युद्ध विराम को लेकर बनी अनिश्चितता रही। आज सुबह दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) की कीमत घटकर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज की गई। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की तेजी देखी गई और यह 0.09% यानी 133 रुपये बढ़कर 1,52,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आज की सोने की कीमत

ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को सोने का वायदा भाव 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। गुडरिटर्न्स के अनुसार सोना 1,54,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि गुरुवार सुबह तक इसकी कीमत 1,52,116 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

24K, 22K और 18K सोने के भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,620 रुपये92,960 रुपये1,16,200 रुपये11,62,000 रुपये
22 कैरेट14,199 रुपये1,13,592 रुपये1,41,990 रुपये14,19,900 रुपये
24 कैरेट15,489 रुपये1,23,912 रुपये1,54,890 रुपये15,48,900 रुपये

बुधवार की सोने की कीमत

अगर पिछले दिन की बात करें, तो बुधवार को दिल्ली में सोने के दाम 300 रुपये गिरकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दौरान हाजिर सोने की कीमत 0.48% बढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

आज की चांदी की कीमत

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी घटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। दूसरी ओर, MCX पर चांदी के वायदा भाव में 1.63% की तेजी आई, जिससे कीमत 3,989 रुपये बढ़कर 2,48,690 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,44,701 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

ग्रामचांदी का भाव
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,65,000 रुपये प्रति किलो के आसपास है, जबकि IBJA के अनुसार गुरुवार सुबह इसकी कीमत 2,48,682 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

बुधवार की चांदी की कीमत

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 2,700 रुपये टूटकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी की कीमत 1.46% बढ़कर 77.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोने में 0.48% की तेजी के साथ 4,742.97 डॉलर प्रति औंस का स्तर देखा गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में 15,000 रुपये में बेचे जा रहे AC’s का सच.. असलियत उड़ा देगी नींद

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By