Gold Silver Prices Today: 18 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका एक बड़ा कारण अक्षय तृतीया के चलते बढ़ी हुई मांग है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुद्ध सोना 1,600 रुपये सस्ता होकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेजी दिखी, जहां यह 0.95% यानी 1,453 रुपये बढ़कर 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इससे पहले यह 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।
Surveyअन्य स्रोतों के अनुसार आज सोने का भाव
अन्य स्रोतों की बात करें तो गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सोने का भाव 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अब क्योंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही दरें इन दिनों लागू रहेंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।
24K, 22K और 18K सोने के भाव
| कैरेट | 1 ग्राम | 8 ग्राम | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| 18 कैरेट | 11,579 रुपये | 92,632 रुपये | 1,15,790 रुपये | 11,57,700 रुपये |
| 22 कैरेट | 14,149 रुपये | 1,13,192 रुपये | 1,41,490 रुपये | 14,14,900 रुपये |
| 24 कैरेट | 15,434 रुपये | 1,23,472 रुपये | 1,54,340 रुपये | 15,43,400 रुपये |
शुक्रवार का सोने का भाव
अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली में सोना करीब 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उस दिन भी 99.9% शुद्ध सोने की कीमत में 1,600 रुपये (करीब 1.01%) की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।
आज चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी है। अक्षय तृतीया के कारण मांग बढ़ने के बावजूद दिल्ली के बाजार में चांदी 5,700 रुपये सस्ती होकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) रह गई। वहीं MCX पर चांदी के वायदा भाव में हल्की बढ़त देखी गई, जहां यह 0.36% यानी 937 रुपये चढ़कर 2,58,079 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले सत्र में यह 2,57,142 रुपये पर बंद हुई थी। गौरतलब है कि इसी साल 29 जनवरी को चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गई थी।
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत लगभग 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं IBJA के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2,49,940 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। सप्ताहांत में बाजार बंद रहने के कारण यही भाव शनिवार और रविवार को भी मान्य रहेगा। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी की कीमत बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस हो गई।
शुक्रवार का चांदी का भाव
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली में चांदी की कीमत 5,700 रुपये की गिरावट के साथ 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। यह गिरावट लगभग 2.2% की रही। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 1.12% की बढ़त के साथ 79.28 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई थी।
यह भी पढ़ें: SIR 2002 से जुड़े 10 बड़े सवाल, Voter List से नाम गायब होने से पहले जान लें हर सवाल का जवाब
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile