Gold Silver Price Today (11 मार्च 2026): सोना-चांदी ने आज फिर पकड़ी रफ़्तार, प्लैटिनम महंगा हुआ या सस्ता? ताज़ा रेट

Gold Silver Price Today (11 मार्च 2026): सोना-चांदी ने आज फिर पकड़ी रफ़्तार, प्लैटिनम महंगा हुआ या सस्ता? ताज़ा रेट

Gold Silver Price Today (11 मार्च 2026): भारत में सोने की कीमतों ने इस हफ्ते की शुरुआत दबाव में की थी, जिसने पिछले हफ्ते की गिरावट को और आगे बढ़ाते हुए बुलियन ट्रेडर्स के लिए सतर्क रुख का संकेत दिया, लेकिन अब फिर से पासा पलटता नज़र आ रहा है. भारत में आज, बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बीते कल के मुकाबले कुछ उछाल देखा जा रहा है। इस हफ्ते इन कीमती धातुओं का प्रदर्शन मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई के दबाव और मध्य पूर्व में जारी तनाव की स्थिति पर निर्भर करेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि आर्थिक अस्थिरता के समय सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग पर अब तक डॉलर की मजबूती का असर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस कारोबारी सप्ताह में MCX पर सोने की कीमत 1,55,900 रुपये से 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकती है। वहीं MXC चांदी के 2,49,000 रुपये से 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने की सम्भावना जताई जा रही है।

भारत में आज सोने का भाव

गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत में आज सुबह तक मंगलवार की तुलना में लगभग 720 रुपये की मजबूती दर्ज की गई है. इसके बाद यह 16,254 रुपये प्रति ग्राम और 1,62,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,901 रुपये प्रति ग्राम और 1,49,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है. घरेलु बाजार में 18 सोने की कीमत 12,195 रुपये प्रति ग्राम और 1,21,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है.

आज के चांदी के दाम

भारत में चांदी का दाम आज बुधवार को 290.10 रुपये प्रति ग्राम और 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम है. देश में चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार के रुझानों से प्रभावित होती हैं, जहां उतार-चढ़ाव हमेशा जारी रहता है. इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति भी अहम भूमिका निभाती है. अगर वैश्विक कीमतें स्थिर रहें लेकिन रुपया डॉलर के मुकाबले कमज़ोर हो जाए, तो घरेलू बाजार में चांदी महंगी हो जाती है.

प्लैटिनम के भाव में भी तेज़ी

अब बात करें एक और कीमती धातु प्लैटिनम की, तो बीते कल के मुकाबले प्लैटिनम के दामों में भी मामूली बदलाव देखा गया है. इसकी कीमत आज 6,592 रुपये प्रति ग्राम और 65,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसके अलावा बात करें 8 ग्राम और 100 ग्राम प्लैटिनम की, तो ये आज क्रमश: 52,736 रुपये और 6,59,200 रुपये पर बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: फ्रिज को ठूस-ठूस कर ना भरें! कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स, जो मैकेनिक आपको कभी नहीं बताएगा

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo