Gold Price Today in India, 10 July 2026: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर लगातार वैश्विक सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 50 रुपये यानी 0.03% की बढ़त के साथ 1,45,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, Bullions के अनुसार सोने की कीमत 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,656 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार इसकी कीमत 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
गुरुवार को रुपये में मजबूती और घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी दिन सस्ता हुआ और 350 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 7,800 रुपये सस्ती होकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 73 रुपये यानी 0.03% बढ़कर 2,26,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम था।
उधर Bullions के मुताबिक चांदी का रेट बढ़कर 2,26,720 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह तक इसकी कीमत 2,23,794 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
गुरुवार को रुपये में मजबूती और स्थानीय बाजार में कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बुधवार के 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,800 रुपये घटकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
यह भी पढ़ें: 9000mAh की जम्बो बैटरी के साथ एंट्री मारेगा Redmi Note 17 Pro! सामने आई पक्की डिटेल्स