Gold Silver Price Today, 10 July 2026: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, देखें ताज़ा भाव

Gold Silver Price Today, 10 July 2026: लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी भारी गिरावट, देखें ताज़ा भाव

Gold Price Today in India, 10 July 2026: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर लगातार वैश्विक सर्राफा बाजार पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 50 रुपये यानी 0.03% की बढ़त के साथ 1,45,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

दूसरी ओर, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, Bullions के अनुसार सोने की कीमत 1,45,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का रेट 1,43,656 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार इसकी कीमत 1,43,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट10,849 रुपये86,792 रुपये1,08,490 रुपये10,84,900 रुपये
22 कैरेट13,256 रुपये1,06,048 रुपये1,32,560 रुपये13,25,600 रुपये
24 कैरेट14,460 रुपये1,15,680 रुपये1,44,600 रुपये14,46,000 रुपये

गुरूवार को कितना था सोने का भाव

गुरुवार को रुपये में मजबूती और घरेलू बाजार में मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार चौथे कारोबारी दिन सस्ता हुआ और 350 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 7,800 रुपये सस्ती होकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 73 रुपये यानी 0.03% बढ़कर 2,26,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,26,377 रुपये प्रति किलोग्राम था।

ग्रामचांदी का भाव
1234.90 रुपये
81,879.20 रुपये
102,349 रुपये
10023,490 रुपये
10002,34,900 रुपये

उधर Bullions के मुताबिक चांदी का रेट बढ़कर 2,26,720 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह तक इसकी कीमत 2,23,794 रुपये प्रति किलोग्राम रही। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

गुरूवार को कितना था चांदी का भाव

गुरुवार को रुपये में मजबूती और स्थानीय बाजार में कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बुधवार के 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले 7,800 रुपये घटकर 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

यह भी पढ़ें: 9000mAh की जम्बो बैटरी के साथ एंट्री मारेगा Redmi Note 17 Pro! सामने आई पक्की डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile