Gold Price Today: होलिका दहन 2026 से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, लगातार तीसरे दिन बढ़े भाव, जानें प्लैटिनम का दाम

HIGHLIGHTS

भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी मजबूत तेजी देखने को मिली है।

ताजा कारोबार में 24 कैरेट सोना 17,308 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली।

Gold Price Today: होलिका दहन 2026 से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल, लगातार तीसरे दिन बढ़े भाव, जानें प्लैटिनम का दाम

भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी मजबूत तेजी देखने को मिली है। बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ने से सोना नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। ताजा कारोबार में 24 कैरेट सोना 17,308 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 15,865 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। आज के सत्र में क्रमशः 437 रुपये और 402 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई। कुल मिलाकर 24 कैरेट सोना 100 ग्राम पर 1,20,600 रुपये की तेज बढ़त के साथ मजबूत स्तर पर पहुंच गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

एक्सपर्ट्स के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान, अमेरिका और इजराइल से जुड़ी परिस्थितियों ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है। इस वजह से निवेशक जोखिम से बचने के लिए सोने में तेजी से निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमतों को लगातार समर्थन मिल रहा है।

आज की 24 कैरेट सोने की कीमत

सोमवार को 24 कैरेट सोना 17,308 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले सत्र की तुलना में 437 रुपये अधिक है। वहीं 8 ग्राम सोने की कीमत 3,496 रुपये बढ़कर 1,38,464 रुपये हो गई, जबकि 10 ग्राम का भाव 4,370 रुपये की बढ़त के साथ 1,73,080 रुपये पहुंच गया। बड़ी खरीदारी में 100 ग्राम सोना 43,700 रुपये उछलकर 17,30,800 रुपये पर दर्ज किया गया।

आज की 22 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट सोने की कीमतों में भी मजबूत तेजी रही। इसका भाव 15,865 रुपये प्रति ग्राम रहा, जो एक दिन पहले से 402 रुपये ज्यादा है। 8 ग्राम सोना 3,216 रुपये चढ़कर 1,26,920 रुपये पर पहुंच गया, वहीं 10 ग्राम की कीमत 4,020 रुपये बढ़कर 1,58,650 रुपये हो गई। 100 ग्राम के स्तर पर 22 कैरेट सोना 40,200 रुपये की तेजी के साथ 15,86,500 रुपये पर पहुंच गया।

आज की 22 कैरेट सोने की कीमत

होलीका दहन 2026 से पहले 18 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़त के साथ 12,981 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई, जो पिछले बंद भाव से 328 रुपये अधिक है। 8 ग्राम सोना 2,624 रुपये बढ़कर 1,03,848 रुपये हो गया और 10 ग्राम का भाव 3,280 रुपये की तेजी के साथ 1,29,810 रुपये पर पहुंच गया। वहीं 100 ग्राम 18 कैरेट सोना 32,800 रुपये बढ़कर 12,98,100 रुपये दर्ज किया गया।

आज का चांदी का भाव

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। सोमवार को चांदी 295 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार करती नजर आई। 8 ग्राम चांदी की कीमत 2,360 रुपये और 10 ग्राम का भाव 2,950 रुपये रहा। अधिक मात्रा में 100 ग्राम चांदी 29,500 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी 2,95,000 रुपये पर उपलब्ध रही।

आज का प्लैटिनम का भाव

आखिर में आ जाते हैं एक और कीमती धातु प्लैटिनम पर, तो आज 2 मार्च 2026 को इसका दाम 6,913 रुपये प्रति ग्राम और 55,304 रुपये प्रति 8 ग्राम चल रहा है। वहीं 10 ग्राम प्लैटिनम 69,130 रुपये पर कारोबार करता दिखा। 100 ग्राम प्लैटिनम का भाव 6,91,300 रुपये रहा। आज सुबह तक प्लैटिनम की कीमत में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, हालांकि 28 फरवरी की तुलना में थोड़ी गिरावट ज़रूर देखी गई है।

यह भी पढ़ें: ‘Jai Bhim’ आई थी पसंद? तो ओटीटी पर मस्ट-वॉच है 7.8 रेटिंग वाली ये नई फिल्म, झिंझोड़ कर रख देगी सच्ची कहानी

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo