Gold Rate Today (7 अप्रैल 2026): आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K का ताज़ा भाव

Gold Rate Today (7 अप्रैल 2026): आज फिर महंगा हुआ सोना, जानें 24K, 22K और 18K का ताज़ा भाव

Gold Rate Today (7 अप्रैल 2026): आज फिर भारत में सोने के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका एक बड़ा कारण पश्चिम एशिया में चल रहे तनावपूर्ण हालात हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गई है। इससे पहले यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

MCX पर सोने का भाव

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव भी मामूली तेजी के साथ ऊपर गया है। सुबह के कारोबार में इसमें 0.08% यानी 119 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले इसका बंद भाव 1,49,981 रुपये प्रति 10 ग्राम था। गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोने ने 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

अन्य सूत्रों के अनुसार सोने का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोने की कीमत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गई है। वहीं गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,48,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

24K, 22K और 18K का ताज़ा भाव

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,313 रुपये90,504 रुपये1,13,130 रुपये11,31,300 रुपये
22 कैरेट13,824 रुपये1,10,592 रुपये1,38,240 रुपये13,82,400 रुपये
24 कैरेट15,080 रुपये1,20,640 रुपये1,50,800 रुपये15,08,000 रुपये

सोमवार को क्या थी सोने की कीमत?

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी। कच्चे तेल के दाम में गिरावट और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना उछलकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,300 रुपये या 1.52% की बढ़त के साथ 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) हो गया, जबकि इससे पहले यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाजिर सोना 0.14% चढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: क्या दुनिया का चूना लगा रहा है ChatGPT का जनक? कोई झूठा तो कोई बता रहा सनकी, लग रहे गंभीर आरोप

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo