Gold Rate Today in India, 29 June 2026: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24K, 22K, 18K का ताज़ा रेट

Gold Rate Today in India, 29 June 2026: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24K, 22K, 18K का ताज़ा रेट

Gold Rate Today in India, 29 June 2026: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर एक बार फिर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का प्रभाव भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। तीन दिन के अंतराल के बाद आज सर्राफा और कमोडिटी बाजार खुले हैं, जिसके साथ ही सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.75 फीसदी यानी 1,072 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,43,127 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

वहीं बुलियन मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अगर Goodreturns के रेट्स पर नजर डालें तो वहां 24 कैरेट सोना 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध बताया गया है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट10,810 रुपये86,480 रुपये1,08,100 रुपये10,81,000 रुपये
22 कैरेट13,209 रुपये1,05,672 रुपये1,32,090 रुपये13,20,900 रुपये
24 कैरेट14,409 रुपये1,15,272 रुपये1,44,090 रुपये14,40,900 रुपये

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

बीते कारोबारी सत्र में घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण निवेशकों का रुझान सोने से कुछ कम हुआ, जिसका असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 2,800 रुपये घटकर 1,45,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। यह पिछले तीन महीनों का सबसे निचला स्तर रहा। इससे पहले सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजार में भी सोने की चाल कमजोर रही। नवंबर 2025 के बाद पहली बार हाजिर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 21.15 डॉलर यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 3,978.06 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Vivo V70 FE: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile