Gold Rate Today (9 अप्रैल 2026): सीज़फायर के बाद सोना महंगा हुआ या सस्ता, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताज़ा रेट

Gold Rate Today (9 अप्रैल 2026): सीज़फायर के बाद सोना महंगा हुआ या सस्ता, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताज़ा रेट

Gold Rate Today (9 अप्रैल 2026): आज भारत में सोने की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अमेरिका और ईरान के बीच सीज़फायर की घोषणा के बाद बाजार में हलचल बढ़ गई है, जिसका सीधा असर गोल्ड रेट पर पड़ा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 3,200 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य सूत्रों के अनुसार आज सोने का भाव

दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट गोल्ड फ्यूचर 0.1% यानी 157 रुपये गिरकर 1,51,619 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह 1,51,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जहां यह बढ़कर 4,842 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है। वहीं गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 24 कैरेट सोना 1,51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

बुधवार को कितनी थी कीमत

अगर पिछले दिन की बात करें, तो बुधवार को भी सोने की कीमतों में मजबूत उछाल देखा गया था। अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के सीज़फायर की खबर के बाद वैश्विक संकेत सकारात्मक रहे, जिससे दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस दौरान 24 कैरेट सोने में 3,200 रुपये यानी करीब 2.09% की तेजी आई और यह 1,53,200 रुपये से बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना 97.48 डॉलर यानी 2.07% की बढ़त के साथ 4,803.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें: साइबर ठगों का नया हथकंडा: Netflix पेमेंट के नाम पर चल रही धांधली! भूलकर भी मत करना ये गलती

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo