Gold Price Today in India, 7 July 2026: मंगलवार को सोने के दाम में मामूली गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ

By

Gold Price Today in India, 7 July 2026: सोने की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू और वैश्विक बाजारों में बने हालात का असर आज भी गोल्ड रेट पर साफ नजर आया। मंगलवार को बाजार खुलने से पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) दर्ज किया गया।

वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह 0.31 प्रतिशत यानी 463 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,47,378 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। हाजिर सोना (Spot Gold) गिरकर 4,160.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार सोने का भाव 1,47,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,45,583 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोमवार को कैसा रहा था बाजार?

सोमवार को भी सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई थी। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में सुस्ती और डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों ने कीमती धातुओं में अपने निवेश को सीमित किया, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

इसी वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150 रुपये घटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई। इससे पहले यह 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत भी गिरकर 4,160.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: 2026 की अब तक की मस्ट वॉच हैं ये 5 फिल्में! Main Vaapas Aaunga भी लिस्ट में शामिल

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By