20 हज़ार वाला 40-inch QLED Smart TV मात्र 9 हज़ार रुपये में खरीदने का गोल्डन चांस! धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

By

आज कल के समय में लगभग हर घर में एक स्मार्ट TV तो होता ही है. अगर आप भी अपने घर के लिए एक अच्छा और शानदार स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं जो अच्छे स्पेक्स के साथ आता हो तो अभी उसे खरीदने का बेहतरीन समय हो सकता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon पर VW के एक दमदार स्मार्ट TV पर भारी छूट मिल रही है. इसके चलते आपको यह दमदार 40 इंच का स्मार्ट TV लगभग 9,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है.

यहां इस VW (40 inches) Frameless Series HD Ready QLED TV की धमाकेदार डील से जुड़े बैंक ऑफर्स से लेकर ईएमआई ऑफर्स तक की सारी डिटेल्स दी गई हैं.

VW (40 inches) Frameless Series HD Ready QLED TV की डील

VW के जिस स्मार्ट TV पर यह भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है वह स्मार्ट TV वैसे तो लगभग 20,000 रुपये की कीमत पर आता है लेकिन अभी इस पर मिल रहे 44 प्रतिशत डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को यह स्मार्ट TV 11,299 रुपये की कीमत में मिल रहा है.

इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्ट TV पर SBI क्रेडिट कार्ड पर का इस्तेमाल करने से 2000 रुपये तक का बैंक ऑफर मिलता है। इसके साथ ही इसमें 397 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती EMI का ऑप्शन भी मिलता है. बाकी डील्स के विपरीत इस स्मार्ट TV पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिल रहा. अगर आप इन सभी डिस्काउंट्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को 9,000 रुपये के आसपास तक के दाम में खरीद पाएंगे.

VW 40-inch Frameless Series QLED TV के स्पेक्स और फीचर्स

यह स्मार्ट TV 40 इंच के QLED FHD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 300 निट्स तक की दमदार पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही दमदार साउंड के लिए इसमें 24W के सराउंड साउंड स्पीकर मिलते हैं. इस स्मार्ट TV के साथ ग्राहकों को एकदम सिनेमा जैसे अनुभव होता है और इसमें एक वाइड व्यइंग एंगल भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: Poco M8x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By