2026 की अब तक की मस्ट वॉच हैं ये 5 फिल्में! Main Vaapas Aaunga भी लिस्ट में शामिल

2026 की अब तक की मस्ट वॉच हैं ये 5 फिल्में! Main Vaapas Aaunga भी लिस्ट में शामिल

साल 2026 धुरंधर और बॉर्डर जैसी दमदार फिल्मों से भरा था. इन फिल्मों का सिनेमा घरों में अलग ही जलवा देखने को मिला, जहां धुरंधर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिनेमा तक खींचा वहीं बॉर्डर ने भी कई लोगों का दिल जीत लिया. इन दमदार फिल्मों के साथ 2026 की शुरुआत करने के बाद लोगों में भी एक अलग तरीके के सिनेमा की चाह जग गई जिसे फिल्म निर्देशकों ने भी समझा और इसके चलते आने वाली कई फिल्मों ने ज्यादा लोगों का दिल जीता. अभी तक अगर आपको लगता है की इस साल की सबसे बड़ी हाईलाइट फिल्में केवल धुरंधर और बॉर्डर रही हैं तो आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसी फिल्में देखने को मिलेंगी जिन्होंने अपने नए पन से ज्यादा लोगों का मनोरंजन किया.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Kennedy

फरवरी 2026 में रिलीज़ हई अनुराग कश्यप की यह क्राइम थ्रिलर फिल्म एक ऐसे पुलीस अफसर के इर्दगिर्द घूमती है जो Kennedy के नाम के साथ एक नई जिंदगी जी रहा है. बाहरी दुनिया को ऐसा लगता है की Kennedy या उदय शेट्टी का परिवार खत्म हो चुका है. फिल्म में Kennedy एक ऐसे आदमी को ढूंढ रहा है जिसने उसका पारिवारिक जीवन तबाह कर दिया था. इस थ्रिलर फिल्म में राहुल भट्ट, सनी लियोनी और मेघा बर्मन जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Tu Yaa Main

यह हिंदी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म एक थाई सर्वाइवल थ्रिलर The Pool की रीमेक है जिसमें बेजॉय नांबियार का निर्देशन देखने को मिलता है. यह फिल्म 2 ऐसे लोगों की कहानी दिखाती है जो बिलकुल अलग हैं. मारुति कदम एक छोटा कलाकार है जो अवनी शाह से प्यार करने लगता है जो एक बड़ी इन्फ्लुएंसर है. कहानी दिलचस्प तब होती है जब ये दोनों एक गहरे पूल में गिर जाते हैं जिसमें इन्हें अपने आपसी फर्क भूल कर सर्वाइवल पर ध्यान देना पड़ता है. इसमें अदर्श गौरव, शनाया कपूर और क्षिति जोग जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Everybody Loves Sohrabh Handa

अप्रैल 2026 में आई यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म रजत कपूर द्वारा लिखी गई है और इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. यह फिल्म केवल एक रात की कहानी दिखाती है जहां एक पार्टी में एक ऐसे आदमी का खून हो जाता है जिसे मुश्किल से कुछ लोग पसंद करते हैं. सौरभ की लाश मिलने के बाद से ही लगभग हर कोई शक के घेरे में होता है. इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी, सौरभ शुक्ला और रजत कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

Ikkis

यह वॉर ड्रामा फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है. यह फिल्म सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की कहानी दिखाती है जो परम वीर चक्र को पाने वाले कुछ युवाओं में शामिल थे. यह फिल्म 1971 की भारत और पाक के बीच की जंग को दिखाती है जहां केवल 21 साल की उमर में अरुण दुशमन के हमलों के बीच भी अपने टैंक को नहीं छोड़ते हैं. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया और असरानी जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडीयो पर देख सकते हैं.

Main Vaapas Aaunga

जून 2026 में आई इस फिल्म ने दुनिया घर में कई दिल जीते. इसमें 1947 के समय के भारत को दिखाया गया है. यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाता है जिसे भारत के विभाजन ने खत्म कर दिया था. यह फिल्म भारत के विभाजन के 78 साल बाद उस समय की यादों को एक बार फिर दिखाती है. इसमें नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और रजत कपूर जैसे कलाकारों ने काम किया है.

यह भी पढ़ें: दृश्यम से कम नहीं है ये साउथ इंडियन फिल्म, OTT पर उड़ा रही गरदा, बेटी से लेकर चाचा तक, सब के सब घूमा देते दिमाग

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile