Gold Price Today (24 July 2026): तीन दिन लगातार चढ़ने के बाद आज टूटा सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट, जानें ताजा रेट

By

Gold Price Today (24 July 2026): सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू वायदा बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं में नरमी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं, अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी ताजा रेट भी सामने आ गए हैं।

आज सोने का भाव

शुक्रवार को बाजार खुलने तक MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 2,884 रुपये यानी 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,45,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,050.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं, Bullions के अनुसार सोने का भाव 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,605 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दूसरी ओर Goodreturns वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने का रेट 1,47,420 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

गुरूवार को कैसा रहा था सोने का बाजार?

गुरुवार को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के असर से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले यह 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में भी दबाव देखने को मिला, जहां हाजिर सोना 38.92 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत गिरकर 4,091.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को तेज कमजोरी देखने को मिली। MCX पर चांदी का वायदा भाव 7,748 रुपये यानी 3.41 प्रतिशत गिरकर 2,19,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 2,26,998 रुपये प्रति किलोग्राम था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.11 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। वहीं, Bullions के मुताबिक चांदी का भाव 2,19,760 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। IBJA के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,22,480 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं Goodreturns पर चांदी का रेट 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

गुरूवार को चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 300 रुपये घटकर 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। इससे पहले इसका बंद भाव 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। विदेशी बाजारों में भी चांदी पर दबाव बना रहा और स्पॉट सिल्वर की कीमत करीब 2 प्रतिशत फिसलकर 58.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: ‘The Scam: Leaked’: पेपर लीक से बिखरे लाखों सपनों की कहानी दिखाएगी ये दमदार सीरीज, टीज़र आउट!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By