iPhone और Android के लिए चेतावनी, चीनी ऐप्स चुरा सकते हैं यूजर्स का डेटा, CapCut जैसे ऐप भी बना सकते निशाना

HIGHLIGHTS

FBI ने मोबाइल ऐप्स से जुड़े डेटा रिस्क को लेकर चेतावनी जारी की

कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में भी यूजर डेटा कलेक्ट कर सकते हैं

कॉन्टैक्ट एक्सेस देने पर दूसरों की जानकारी भी प्रभावित हो सकती है

iPhone और Android के लिए चेतावनी, चीनी ऐप्स चुरा सकते हैं यूजर्स का डेटा, CapCut जैसे ऐप भी बना सकते निशाना

Federal Bureau of Investigation यानी FBI ने iPhone और Android यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. FBI की इस चेतावनी में कहा गया है कि कुछ मोबाइल ऐप्स के जरिए यूजर्स का पर्सनल डेटा विदेशों में स्टोर किया जा सकता है. एजेंसी के मुताबिक, यह जोखिम उन यूजर्स तक सीमित नहीं है जिन्होंने ऐसे ऐप्स इंस्टॉल किए हैं, बल्कि उनके कॉन्टैक्ट्स भी इससे प्रभावित हो सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

चीन से जुड़े ऐप्स ज्यादा खतरनाक

FBI ने बताया कि खासतौर पर विदेशी कंपनियों द्वारा बनाए गए ऐप्स, विशेषकर चीन से जुड़े प्लेटफॉर्म, यूजर की अनुमति मिलने के बाद बड़ी मात्रा में डेटा एक्सेस कर सकते हैं. इसमें केवल यूजर की जानकारी ही नहीं, बल्कि कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों की डिटेल भी शामिल हो सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चेतावनी उन लोकप्रिय ऐप्स पर भी लागू हो सकती है, जैसे Shein, CapCut, Temu और Lemon8, जो अमेरिका में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं. हालांकि FBI ने किसी एक ऐप का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है.

एजेंसी का कहना है कि ऐसे ऐप्स बैकग्राउंड में भी डेटा कलेक्ट कर सकते हैं, यानी ऐप का इस्तेमाल न होने पर भी यह यूजर की जानकारी जुटाते रह सकते हैं. इसमें लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स, ईमेल आईडी, फोन नंबर और अन्य निजी जानकारी शामिल हो सकती है.

ऐप को जरूरत से ज्यादा एक्सेस मतलब रेड फ्लैग

FBI ने यह भी बताया कि अगर किसी यूजर के दोस्त या परिवार का सदस्य ऐसे ऐप्स को कॉन्टैक्ट एक्सेस देता है, तो उन लोगों की जानकारी भी कलेक्ट की जा सकती है जिन्होंने खुद वह ऐप इंस्टॉल नहीं किया है. कुछ संकेत भी बताए गए हैं जिनसे यह समझा जा सकता है कि कोई ऐप जरूरत से ज्यादा डेटा एक्सेस कर रहा है. इनमें बैटरी का जल्दी खत्म होना, डेटा उपयोग का अचानक बढ़ना या अकाउंट में असामान्य गतिविधि शामिल है.

यूजर्स को सलाह दी गई है कि ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतें और केवल भरोसेमंद ऐप स्टोर्स से ही ऐप इंस्टॉल करें. साथ ही, ऐप को दी गई परमिशन की नियमित जांच करना भी जरूरी बताया गया है, ताकि अनावश्यक एक्सेस को रोका जा सके. इसके अलावा, थर्ड पार्टी वेबसाइट्स से ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इनमें मालवेयर हो सकता है जो यूजर के डेटा तक पहुंच बना सकता है.

यह भी पढ़ें: हैकर उड़ा सकता है आपका Instagram अकाउंट! आज ही तगड़ी कर लें सिक्योरिटी, हैक होने पर ऐसे मिलेगा वापस

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile