1 अप्रैल से महंगा हो रहा है FASTag का सालाना रिचार्ज, जान लीजिए नई कीमत, बेनिफिट्स और सारी डिटेल्स

1 अप्रैल से महंगा हो रहा है FASTag का सालाना रिचार्ज, जान लीजिए नई कीमत, बेनिफिट्स और सारी डिटेल्स

National Highways Authority of India ने FASTag यूजर्स के लिए एक छोटा लेकिन ध्यान देने वाला बदलाव किया है. अब FASTag Annual Pass की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी गई है. यह नया नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. बढ़ोतरी भले ही मामूली लगे, लेकिन जो लोग नियमित हाईवे ट्रैवल करते हैं, उनके लिए यह अपडेट जरूरी है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

FASTag Annual Pass क्या है?

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिससे आप बिना रुके टोल प्लाज़ा पार कर सकते हैं. इसमें RFID टैग आपकी गाड़ी पर लगा होता है और टोल अपने आप कट जाता है.

Annual Pass उन लोगों के लिए है जो बार-बार हाईवे पर चलते हैं. हर बार टोल देने के बजाय आप एक बार सालाना फीस देकर कई ट्रिप कवर कर सकते हैं. इससे टाइम भी बचता है और बार-बार पेमेंट का झंझट भी खत्म हो जाता है.

नए नियम क्या हैं?

  • सालाना पास की कीमत अब 3,075 रुपये होगी (पहले 3,000 रुपये थी)
  • पास के साथ कुल 200 टोल क्रॉसिंग मिलती हैं
  • वैलिडिटी 1 साल की होती है (एक्टिवेशन से)
  • पास तब खत्म हो जाएगा जब 200 ट्रिप पूरी हो जाएं या 1 साल पूरा हो जाए
  • यह सुविधा सिर्फ प्राइवेट वाहनों (कार, जीप, वैन) के लिए है

किसके लिए फायदेमंद है?

अगर आप रोज या अक्सर हाईवे से ट्रैवल करते हैं, जैसे इंटरसिटी जॉब या बिजनेस के लिए, तो यह पास आपके लिए सही है. हर ट्रिप का अलग से टोल देने के मुकाबले यह सस्ता पड़ता है और सफर भी स्मूद रहता है.

क्या अभी रिन्यू करना सही रहेगा?

सीधी बात यह है कि अगर आपका पास खत्म होने वाला है, तो 1 अप्रैल से पहले रिन्यू करना समझदारी है. इससे आप पुराने 3,000 रुपये वाले रेट पर ही अगले एक साल के लिए पास ले सकते हैं.

बड़ी तस्वीर देखें तो यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार ट्रैवल करने वालों के लिए हर छोटा खर्च मायने रखता है. FASTag Annual Pass अभी भी भारत के रेगुलर हाईवे यूजर्स के लिए एक आसान और किफायती विकल्प बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile