पिछले कुछ महीनों से भारत सरकार और श्रम मंत्रालय लगातार EPFO विथड्रॉवल्स को सब के लिए आसानी से उपलब्ध कराने की कोशिश में लगी है. इसके चलते EPFO विड्रॉल्स को ऑनलाइन माध्यम से विड्रॉल कर पाने की सर्विस को उपलब्ध कराने पर और समय से जवाब प्रोसेसिंग कर देने की सर्विस पर काम चल रहा है. ज्यादातर सलारिएड एम्प्लॉईज़ के लिए EPFO उनके रिटायरमेंट के बाद का सहारा होता है और ऐसे में जब सरकार इसके विड्रॉल प्रोसेस को सब के लिए बेहद आसान बनाने की कोशिश में लगी है, यह समझना जरूरी है की इस सुविधा से आपको क्या लाभ मिल सकता है. अगर आप इस नए EPFO मॉडल के बारे में और जानना पसंद करेंगे तो यहां है इस नए सिस्टम की सारी डिटेल्स जो आपको पता होनी ही चाहिए.
Surveyअब क्लेम प्रोसेस का नहीं करना होगा इंतजार
पिछले ही साल अक्टूबर के महीने में EPFO ने यह नया सिस्टम लाने की बात की थी और यह कहा गया था कि इस सिस्टम से EPFO में जल्दी से क्लेम प्रोसेस हो पाएंगे और पहले की तरह यूजर्स को अपने क्लेम की प्रोसेसिंग के पूरे होने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस सिस्टम के माध्यम से आप अपनी जोड़ी हुई धनराशि को आसानी से ATM, UPI और WhatsApp जैसी सुविधाओं के माध्यम से विड्रॉ कर पाएंगे. यह विड्रॉल होने के बाद आसानी से यह राशि आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी. लेकिन ऐसा भी नहीं है की आप एक बार में ही EPFO में जुड़ी आपकी मेहनत की कमाई को विड्रॉ कर पाएंगे. इस नई सुविधा के बारे में बताते हुए श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यह कहा कि इस फीचर के तहत यूजर्स अपनी केवल अपनी “एलिजिबल” राशि को विड्रॉ कर पाएंगे और उनका बाकी का बैलेंस लॉक रहेगा.

क्या हैं नए विड्रॉल रूल्स?
इन नए रूल्स के साथ EPFO ने आम लोगों की 13 जरूरतों को तीन कैटेगरीज़ में बांट दिया है. इसकी वजह से आप अपने EPFO पूरे बैलेंस को विड्रॉ कर पाएंगे. इसमें पढ़ाई लिखाई का खर्च और शादी से संबंधित खर्च शामिल है और यह सुविधा कुल 12 महीने की सर्विस पूरी होने के बाद ही उपलब्ध हो सकती है. कुछ चीज़ों के लिए यूजर्स बिना किसी वजह दिए भी विड्रॉल कर सकते हैं और उनकी EPFO राशि का 25% रिटायरमेंट इन्वेस्टमेंट के लिए रिज़र्व रहेगा.
नए रुल्स के हिसाब से ऑटो-सेटलमेंट की भी लिमिट भी 1 लाख से 5 लाख तक बढ़ा दी गई है. यह क्लेम्स 3 दिन तक के समय में प्रोसेस हो सकते हैं और इसमें कोई झंझट भी नहीं होता. पहले इस क्लेम के प्रोसेस होने में 20 दिन तक का समय भी लग जाता था. इस नए सिस्टम के चलते यूजर्स अब WhatsApp के भी माध्यम से EPFO के आधिकारिक नंबर पर “Hello” का मैसेज भेज कर EPFO की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. यह सपोर्ट 24/7 हर भाषा में उपलब्ध रहेगा.
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today in India, 29 June 2026: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24K, 22K, 18K का ताज़ा रेट
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
