Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » News » General » X Down: Elon Musk के प्लेटफॉर्म डाउन होने से यूजर्स परेशान, कुछ मिनटों के बाद वापस पटरी पर लौटी सर्विस

X Down: Elon Musk के प्लेटफॉर्म डाउन होने से यूजर्स परेशान, कुछ मिनटों के बाद वापस पटरी पर लौटी सर्विस

By Sudhanshu Shubham | Updated on 26-Mar-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
X Down: Elon Musk के प्लेटफॉर्म डाउन होने से यूजर्स परेशान, कुछ मिनटों के बाद वापस पटरी पर लौटी सर्विस
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
26-Mar-2026

Twitter Down: X को एक बार फिर आउटेज का सामना करना पड़ा. जिसकी वजह से यूजर्स को फीड लोड होने, लॉगिन करने और पोस्ट करने जैसी बेसिक सुविधाओं में दिक्कत आ रही है. यह समस्या अचानक सामने आई और कुछ ही मिनटों में बड़े स्तर पर फैल गई, जिससे साफ हो गया कि यह कोई छोटा ग्लिच नहीं बल्कि सिस्टम लेवल की दिक्कत थी.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे के आसपास शिकायतों की संख्या 10,000 के पार पहुंच गई. इतनी बड़ी संख्या में रिपोर्ट्स का आना इस बात का संकेत है कि समस्या व्यापक थी और अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स एक साथ प्रभावित हुए.

1:15 तक ठीक होने लगा प्लेटफॉर्म

हालांकि, राहत की बात यह रही कि करीब 1:15 बजे तक प्लेटफॉर्म फिर से सामान्य होता दिखा. फीड दोबारा सही तरीके से लोड होने लगी और यूजर्स पोस्ट भी कर पा रहे थे, जिससे यह साफ हो गया कि सर्विस बहाल कर दी गई है.

इस आउटेज के दौरान सबसे ज्यादा शिकायत फीड और टाइमलाइन से जुड़ी रही, जहां यूजर्स को खाली स्क्रीन दिख रही थी और कोई पोस्ट नजर नहीं आ रही थी. इसके अलावा कई यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, जबकि कुछ को पोस्ट करने में एरर आ रहा था. मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों पर यह दिक्कत देखने को मिली, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि समस्या बैकएंड सिस्टम से जुड़ी थी.

कंपनी ने नहीं दिया है अभी कोई स्टेटमेंट

फिलहाल कंपनी की तरफ से आउटेज के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि यह सर्वर इश्यू था, इंफ्रास्ट्रक्चर फेलियर या फिर किसी अपडेट के कारण हुई तकनीकी गड़बड़ी.

इस तरह के आउटेज भले ही कुछ समय के लिए होते हैं, लेकिन यह दिखाते हैं कि बड़े प्लेटफॉर्म भी पूरी तरह स्थिर नहीं होते. लाखों यूजर्स एक साथ प्रभावित होते हैं और इसका असर कम्युनिकेशन और कंटेंट फ्लो पर तुरंत पड़ता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी
150 साल पुराने श्राप की खौफनाक कहानी, धमाका है 2 घंटे 34 मिनट की ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर, IMDb पर 7.9 रेटिंग 150 साल पुराने श्राप की खौफनाक कहानी, धमाका है 2 घंटे 34 मिनट की ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर, IMDb पर 7.9 रेटिंग
Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे पंचायत का नया सीजन? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी Vivo X500 E के फीचर्स लीक, देखें क्या है लॉन्च टाइमलाइन.. सम्पूर्ण जानकारी और कीमत की डिटेल्स भी
Jio VS BSNL: कौन दे रहा सबसे सस्ता प्लान? आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट Jio VS BSNL: कौन दे रहा सबसे सस्ता प्लान? आपके लिए कौन सा रिचार्ज बेस्ट
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo