Ration Card बनवाना हो, उसमें नाम जोड़ना हो या कोई और काम करना हो, अभी तक के लिए भी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटते ही रहना होता है, कई बार लंबी लाइनों में भी लगना होता है, या जुगाड़ लगाकर या पैसे देकर अपने काम कराने होते हैं, अब यह एक सच्चाई बन चुका है। हालांकि, सरकार के एक कदम से ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में यह सब बंद हो सकता है। असल में, दिल्ली सरकार Smart Public Distribution System यानि Smart-PDS लाने की योजना पर काम कर रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि इस सिस्टम की तैयारी भी चल रही है। इसमें मौजूदा Ration Cards को Smart Cards में अपग्रेड किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि राशन कार्ड में QR Code शामिल किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें Facial Recognition से Verification का प्रावधान भी होने वाला है, इसका मतलब है कि आने वाले समय में घर से बैठे फोन पर ही सभी काम आसानी से हो जाने वाले हैं।
नए System में Ration Card Holders को कई काम ऑनलाइन माध्यम से करने की सुविधा मिलने वाली है। अगर आप राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम जोड़ना चाहते हैं तो यह आसानी से हो जाने वाला है, इसके अलावा नाम को हटाया भी जा सकता है, इतना ही नहीं, इस सिस्टम के आने के बाद से Documents Upload करने से लेकर Application का Status Track करने तक की सुविधा आपको मिलने वाली है। ऐसा भी कह सकते हैं कि आने वाले समय में आपको राशन कार्ड के कामों के लिए लंबी लंबी लाइनों और अलग अलग ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होने वाली है। इसके अलावा आप यह भी जान सकेंगे कि Ration कब आया और किस Fair Price Shop पर अभी तक पहुंचा है।
मौजूदा Ration Cards को Smart Ration Cards में बदला जाएगा जिन पर QR Code और Digital Verification Features आदि मिलने वाले हैं। Officials जब इस QR Code को Scan करेंगे तो तुरंत पता चल जाएगा कि राशन कार्ड असली है या नकली। इससे फेक राशन कार्ड और गलत एंट्री आदि को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। सरकार का कहना है कि इससे Black Marketing और Subsidised Foodgrains की Diversion भी रोकी जा सकेगी, यानी जो राशन असली लाभार्थियों तक पहुँचना चाहिए वो बीच में ही किसी और जगह न चला जाए।
यह बात खासकर उन लोगों के लिए राहत देने वाली है जिनके Fingerprint किसी वजह से Biometric Devices पर ठीक से मैच नहीं होते हैं। मजदूरी या खेती का काम करने वालों के Fingerprints अक्सर घिस जाते हैं और Biometric Verification Fail हो जाती है। ऐसे में, Fingerprint के साथ-साथ Facial Recognition भी एक ऑप्शन भी होने वाला है।
सिस्टम अभी के लिए टेस्टिंग फेज में है। यह दिल्ली के 13 जिलों के Assistant Commissioners, Food Supplies Department के अधिकारियों और तकनीकी एक्स्पर्ट्स आदि को मिलाकर अभी के लिए टेस्ट किया जा रहा है। अभी के लिए आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं मिली है कि इस सिस्टम को कब तक रोलआउट किया जा सकता है, लेकिन आने वाले समय में हो सकता है कि इसे जल्द ही शुरू किया जाए।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: दुकानदार ने नए के नाम पर थमा दिया पुराना फोन! चेक करने का तरीका जान लें