दिल्ली-NCR में इस बार गर्मी ने जो कहर बरपाया था उसका असर अब कम होता दिख रहा है। शनिवार शाम दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आया। लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि लोगों के phones पर ‘Extremely Severe Alert’ की वार्निंग आई जिसमें दिल्ली और पश्चिमी Uttar Pradesh के कुछ हिस्सों में thunderstorm, lightning और बारिश की चेतावनी दी गई। शायद बहुत से लोगों ने पहली बार इस तरह का अलर्ट अपने फोन पर देखने को मिला, कुछ लोग इसे देखकर घबरा भी गए। हालांकि, कुछ समय पहले सरकार इस अलर्ट के लिए टेस्टिंग कर रही थी, जिसके बाद आप इसे लोगों को चौंकाने के तौर पर भेजा गया है।
लोगों के फोन्स पर आए इस अलर्ट में thunderstorm, lightning और बारिश की चेतावनी दी गई है। यह alert Cell Broadcasting System के जरिए भेजा गया जो किसी भी बड़े मौसमी खतरे के वक्त अपने आप ही सभी चालू फोन्स पर आने वाला है, विदेशों में यह तकनीकी काफी लंबे समय से मौजूद है, लेकिन भारत में इसकी अभी तक टेस्टिंग ही चल रही थी, इसे पहली दफा ही किसी अलर्ट देने के लिए इस्तेमाल किया गया है। इस तरह की जानकारी के लिए न कोई app चाहिए और न कोई notification on करनी होती है। IMD ने लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने, कमजोर इमारतों से दूर रहने और lightning से बचाव के लिए electrical appliances का प्लग आदि निकालने की भी सलाह कुछ समय पहले दी थी।
अलर्ट में गंभीर मौसमी परिस्थितियों की चेतावनी दी गई थी जिसमें thunderstorm, lightning, तेज हवाएं, भारी बारिश और ओले आदि शामिल हैं, जो अगले कुछ घंटों में कई जिलों को प्रभावित कर सकती थी।
मैसेज अलर्ट में लिखा है: “अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ में अगले तीन घंटों में कुछ स्थानों पर 60-80 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने और 90 kmph तक के झोंकों के साथ lightning और तेज बारिश के अलावा ओले आदि पड़ने की संभावना है।”
IMD ने रविवार के लिए region में yellow alert जारी किया है जो ऐसी ही परिस्थितियों की संभावना बताता है। शनिवार तक maximum temperature 34-36 डिग्री Celsius तक आने का अनुमान है। IMD के अनुसार West Uttar Pradesh में 28 से 31 मई तक और East Uttar Pradesh में 27 से 31 मई तक बिखरी से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश thunderstorm और lightning के साथ होने की संभावना है।
IMD की advisory के मुताबिक तूफान के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। घर के अंदर रहें और खिड़कियां बंद रखें। पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों क्योंकि lightning पेड़ों पर ज्यादा गिरती है। सभी electrical appliances का plug निकाल दें। बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो ओपन मैदानों और ऊंची जगहों से दूर रहें। गाड़ी चला रहे हों तो सड़क किनारे रुक जाएं।