पिछले साल 25 दिसंबर को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जल्द ही 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड का टीका दिया जाएगा और कोरोना वॉरियर्स को बूस्टर खुराक दी जाएगी। केंद्र सरकार के मुताबिक साल के पहले दिन से ही किशोरों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। 15 से 18 वर्ष के बच्चे CoWin ऐप/साइट पर अपने आईडी-प्रूफ के साथ वैक्सीन के लिए पंजीकरण (Registration) करा सकते हैं। टीकाकरण (Vaccination) कल यानि 3 जनवरी से भी शुरू हो गया था, और आंकड़ों की मानें तो सामने आ रहा है कि पहले ही दिन लगभग 40 लाख बच्चों को पहले डोज लग भी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि किशोरों के लिए केवल कोवैक्सिन (Covaxin) का इस्तेमाल किया जाएगा। बुकिंग 1 जनवरी को सुबह 12 बजे से शुरू हो गई थी। अगर आप अभी तक बुक नहीं कर सके हैं? यहां आप स्टेप बाय स्टेप जान सकते है कि कैसे बड़ी ही आसानी से वैक्सीन की बुकिंग की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: BSNL के इन प्लांस ने कर दी सबकी छुट्टी, सबसे कम कीमत में सबसे ज्यादा लाभ करते हैं ऑफर
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1478018061487599621?ref_src=twsrc%5Etfw
केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीका केवल 2007 या उससे पहले पैदा हुए लोगों के लिए उपलब्ध होगा, और 3 जनवरी , 2022 से 15 से 18 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों को लगाया जाएगा। वैक्सीन के तौर पर सिर्फ कोवैक्सिन (Covaxin) दिया जाएगा। इसका मतलब है कि इस दौरान कोई भी बच्चा Covishield वैक्सीन नहीं ले पाएगा।
15 से 18 वर्ष के बच्चों के पास कोई भी आधिकारिक पहचान पत्र होना चाहिए। हालांकि, अगर किसी कारण से कोई आधिकारिक पहचान पत्र प्रदान नहीं कर सकता है, तो वे स्कूल पहचान पत्र के साथ पंजीकरण (Registration) भी कर सकते हैं। और जिस पहचान पत्र से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा उसे वैक्सीन सेंटर ले जाना होगा।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने नई कीमत के साथ बदला अपना पुराना रिचार्ज, ऐप से रिचार्ज करने पर अभी है डिस्काउंट
यह भी पढ़ें: BSNL के इन प्लांस ने कर दी सबकी छुट्टी, सबसे कम कीमत में सबसे ज्यादा लाभ करते हैं ऑफर