पहले ही दिन रिकार्ड Vaccination, 40 लाख बच्चों को लगी वैक्सीन, देखें कैसे होगी बुकिंग
पहले ही दिन लगभग 40 लाख बच्चों को लगी वैक्सीन
आप कैसे अपने बच्चों के लिए बुक कर सकते हैं vaccination slot
15-18 साल के बच्चों को मात्र Covaxin ही दिया जा रहा है

पिछले साल 25 दिसंबर को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि जल्द ही 15 से 18 साल के बच्चों को कोविड का टीका दिया जाएगा और कोरोना वॉरियर्स को बूस्टर खुराक दी जाएगी। केंद्र सरकार के मुताबिक साल के पहले दिन से ही किशोरों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था। 15 से 18 वर्ष के बच्चे CoWin ऐप/साइट पर अपने आईडी-प्रूफ के साथ वैक्सीन के लिए पंजीकरण (Registration) करा सकते हैं। टीकाकरण (Vaccination) कल यानि 3 जनवरी से भी शुरू हो गया था, और आंकड़ों की मानें तो सामने आ रहा है कि पहले ही दिन लगभग 40 लाख बच्चों को पहले डोज लग भी गई है। हालांकि, केंद्र सरकार ने कहा है कि किशोरों के लिए केवल कोवैक्सिन (Covaxin) का इस्तेमाल किया जाएगा। बुकिंग 1 जनवरी को सुबह 12 बजे से शुरू हो गई थी। अगर आप अभी तक बुक नहीं कर सके हैं? यहां आप स्टेप बाय स्टेप जान सकते है कि कैसे बड़ी ही आसानी से वैक्सीन की बुकिंग की जा सकती है।
Well done Young India!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 3, 2022
Over 40 Lakhs between 15-18 age group received their first dose of #COVID19 vaccine on the 1st day of vaccination drive for children, till 8 PM.
This is another feather in the cap of India’s vaccination drive #SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/eieDScNpR4
वैक्सीन नियम
केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि टीका केवल 2007 या उससे पहले पैदा हुए लोगों के लिए उपलब्ध होगा, और 3 जनवरी , 2022 से 15 से 18 वर्ष की आयु के बीच के बच्चों को लगाया जाएगा। वैक्सीन के तौर पर सिर्फ कोवैक्सिन (Covaxin) दिया जाएगा। इसका मतलब है कि इस दौरान कोई भी बच्चा Covishield वैक्सीन नहीं ले पाएगा।
बुकिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
15 से 18 वर्ष के बच्चों के पास कोई भी आधिकारिक पहचान पत्र होना चाहिए। हालांकि, अगर किसी कारण से कोई आधिकारिक पहचान पत्र प्रदान नहीं कर सकता है, तो वे स्कूल पहचान पत्र के साथ पंजीकरण (Registration) भी कर सकते हैं। और जिस पहचान पत्र से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा उसे वैक्सीन सेंटर ले जाना होगा।

ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग
- स्लॉट बुकिंग बहुत ही सरल तरीके से की जा सकती है। किशोरों के लिए उनके स्वयं के फोन नंबर या परिवार के किसी सदस्य के खाते के माध्यम से भी पंजीकरण (Registration) संभव है। इन चरणों पर एक नज़र डालें:
- सबसे पहले https://www.cowin.gov.in/ पर क्लिक करके CoWin वेबसाइट को ओपन करें। या आप CoWin ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
- फिर एक नया खाता खोलने के लिए अपना फ़ोन नंबर दें और फिर उस फ़ोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी कोड को दर्ज करते ही आपका खाता बना देगा।
- अकाउंट बन जाने के बाद रजिस्ट्रेशन की सारी जानकारी देनी होगी। आपको यह जानना होगा कि आप कौन सा दस्तावेज/पहचान पत्र दे रहे हैं। उस दस्तावेज/पहचान पत्र का नंबर भी वहां देना होगा। फिर आप उम्र, नाम और पता देकर घर के पास वैक्सीन सेंटर देख सकते हैं।
- अपनी सुविधानुसार वैक्सीन सेंटर चुनें।
- जो लोग इसे ऑनलाइन नहीं कर सकते वे भी ऑफलाइन जाकर वैक्सीन सेंटर में पंजीकरण (Registration) करा सकते हैं।
