इंसानी बाल से भी पतले तार से 5 गुना फ़ास्टर इंटरनेट.. इस नए ऑप्टिकल फाइबर ने उड़ाया गर्दा

HIGHLIGHTS

चीनी शोधकर्ताओं ने दुनिया का पहला Three-Lane Optical Fiber Network तैयार किया है।

इस नई तकनीकी से एक ही Fiber Cable में 5 गुना ज्यादा स्पीड से डेटा को ट्रांसफर किया जा सकेगा।

AI Training और Large Scale Data Transfer के लिए यह तकनीकी बेहतरीन साबित हो सकती है।

Internet की स्पीड बढ़ानी हो तो आमतौर पर एक ही रास्ता सुझाया जाता है, नई Fiber Cable का जाल फिर से बिछा दो। लेकिन यह काम इतना महंगा और समय खराब करने वाला है कि हर बार ऐसा करना संभव नहीं है। हालांकि, अब चीन के शोधकर्ताओं ने इसी समस्या का एक ऐसा हल निकाला है जो पुरानी केबल को छेड़े बिना Data Transfer को 5 गुना तेज कर देने वाला है। इसे दुनिया का पहला Three-Lane Optical Fiber Network कहा जा रहा है, इसके अलावा इसका परीक्षण मात्र लैब आदि में नहीं, बल्कि Telecom Network पर किया गया है।

Optical Fiber कैसे काम करता है?

Internet का Data एक पतली काँच की नली यानि Optical Fiber के जरिए Laser Light की शक्ल में एक जगह से दूसरी जगह जाता है। यह लाइट एक रंग की नहीं होती, एक साथ कई रंगों यानि Wavelengths में चलती है, बिल्कुल वैसे जैसे एक ही Antenna पर कई Radio Stations चलते हैं। अभी तक ज्यादातर Fiber Systems में दो तरह की Wavelengths इस्तेमाल होती थीं, C-Band और L-Band। C-Band मुख्य Highway है और L-Band उसका Bypass माना जा सकता है। चीन के Researchers ने इसमें एक तीसरी लेन को शामिल कर दिया है, जिसे S-Band कहा जा रहा है। Cable वही पुरानी है, लेकिन अब उसी से ज्यादा काम लिया जाने वाला है।

पहले से क्यों नहीं किया गया S-Band का इस्तेमाल?

असल में, इस तकनीकी के बारे में सुनते ही सभी के मन में पहला सवाल यही आ रहा है कि आखिर S-Band का इस्तेमाल अभी तक क्यों नहीं किया गया? यह सवाल सही भी है। असल में दिक्कत यह थी कि जब Light लंबी दूरी तय करती है तो कमजोर पड़ जाती है। इसे ठीक करने के लिए रास्ते में Optical Amplifiers लगाए जाते हैं। लेकिन यह Amplifiers C-Band और L-Band के लिए बनाए गए थे, S-Band को Amplify करना अभी तक के लिए मुश्किल और बेहद ही महंगा काम था। हालांकि, Engineering ने इस समस्या का हल अब तलाश लिया है। अब S-Band को भी उतनी ही आसानी से Amplify किया जा सकता है। यही इस Research की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इस शोध में ये काम भी किया गया है?

यह तो हुई तीन Lane की बात, लेकिन इस Research में एक और काम भी किया गया है। सामान्य Optical Fiber में एक ही Core होता है यानि एक ही रास्ता। लेकिन इस नई Fiber में चार Core हैं और हर Core एक अलग, Independent Fiber की तरह काम करती है। यानि चार Core और हर Core में तीन Bands, इस Combination ने मिलकर Data Transfer Capacity को पहले के मुकाबले करीब 5 गुना बढ़ा दिया है। इस तकनीकी से AI के प्रशिक्षण में भी मदद मिलने वाली है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई है।

यह भी पढ़ें: 149 रुपये की शुरुआती कीमत में U&i ने लॉन्च किये चार गैजेट, आपके किस काम आएंगे?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :