कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? चुटकियों में चलेगा पता, इस तरीके से करें पता, पता चल जाएगा लोन मिलेगा या नहीं

आपका क्रेडिट स्कोर आपकी पूरी फाइनेंशियल लाइफ को प्रभावित करता है. यह 300 से 900 के बीच एक 3-अंकों का नंबर होता है जिस पर बैंकों का भरोसा टिका होता है. इसी से तय होता है कि आपको लोन या क्रेडिट कार्ड मिलेगा या नहीं और किस ब्याज दर पर मिलेगा. अच्छी बात यह है कि आप इसे तुरंत और बिल्कुल मुफ्त में चेक कर सकते हैं.

एक अच्छा स्कोर आपको बेहतर ब्याज दर, तेज अप्रूवल और बड़ी क्रेडिट लिमिट दिलाता है. वहीं कम स्कोर आपकी फाइनेंशियल आजादी को सीमित कर देता है और आपको महंगे लोन लेने पड़ सकते हैं.

यह फीचर क्यों जरूरी है?

  • आपको बैंक या एजेंसी की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ता.
  • आप अपना क्रेडिट स्कोर सीधे CIBIL से देख सकते हैं.
  • अगर किसी गलत एंट्री या फ्रॉड अकाउंट की जानकारी हो जाए तो उसे तुरंत सुधार सकें.

अपना क्रेडिट स्कोर कैसे चेक करें?

इसके लिए सबसे पहले CIBIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर PAN नंबर दर्ज करें और मोबाइल या ईमेल OTP से वेरिफाई करें. इशके बाद कुछ पहचान संबंधित सवालों के उत्तर दें. आपका स्कोर तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगा. आप Download Report पर क्लिक करें और फ्री PDF सेव कर लें.

रिपोर्ट में अपनी चैट हिस्ट्री, लोन अकाउंट्स, क्रेडिट कार्ड लिमिट, रीपेमेंट रिकॉर्ड, और लोन enquiries ध्यान से देखें. अगर कोई डिटेल गलत लगे तो तुरंत CIBIL पर सुधार का अनुरोध किया जा सकता है.

किन लोगों का CIBIL स्कोर होता है?

केवल उन्हीं व्यक्तियों का स्कोर बनता है जिनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री हो. क्रेडिट कार्ड, लोन, EMI, BNPL, पोस्टपेड बिल या ओवरड्राफ्ट वाले लोगों का सिबिल स्कोर बनता है.

अगर आपने कभी कोई क्रेडिट इस्तेमाल नहीं किया तो आपकी रिपोर्ट में NA / NH (No History) दिखेगा. यह कोई निगेटिव बात नहीं है, बस इसका मतलब है कि आपका क्रेडिट रिकॉर्ड अभी मौजूद नहीं है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles