दुनियाभर में कई बड़े जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म्स को इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ChatGPT, Claude, Grok और Gemini को लेकर बड़ी संख्या में आउटेज रिपोर्ट सामने आ रही हैं। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector पर यूजर्स ने इन AI सेवाओं को एक्सेस करने और इस्तेमाल करने में आ रही समस्याओं की जानकारी दी।
Surveyदुनिया भर में रात करीब 8:35 बजे तक ChatGPT को लेकर 3400 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई थीं। वहीं Claude से जुड़ी करीब 170, Grok से संबंधित 70 से अधिक और Gemini को लेकर 700 के करीब रिपोर्ट Downdetector पर सामने आईं।
अमेरिका में भी हजारों यूजर्स प्रभावित
यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही, बल्कि अमेरिका में भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने AI प्लेटफॉर्म्स में परेशानी की शिकायत की। इसी समय अमेरिका में ChatGPT से जुड़ी 35,000 से ज्यादा रिपोर्ट दर्ज हुईं। इसके अलावा Claude को लेकर 1,400 से अधिक, Grok को लेकर 1,200 से ज्यादा और Gemini को लेकर 500 के करीब शिकायतें सामने आईं।
यूजर्स ने इन सेवाओं को इस्तेमाल करते समय एरर आने, जवाब न मिलने और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिक्कत जैसी समस्याओं की जानकारी दी। Downdetector यूजर्स की ओर से भेजी गई शिकायतों के आधार पर सर्विस में संभावित तकनीकी समस्या या आउटेज को ट्रैक करता है। शिकायतों की संख्या अचानक बढ़ना किसी संभावित सर्विस आउटेज का संकेत माना जाता है।
OpenAI और Anthropic ने मानी समस्या
OpenAI के आधिकारिक स्टेटस पेज पर ChatGPT Work Mode से जुड़ी एक समस्या दिखाई गई। कंपनी के मुताबिक, इस दौरान एरर रेट काफी बढ़ गया था। बाद में OpenAI ने इस समस्या को ठीक होने की जानकारी दी और इसे रिजॉल्व्ड मार्क कर दिया।
दूसरी ओर, Anthropic के स्टेटस पेज पर भी Claude के कई मॉडल्स में सामान्य से ज्यादा एरर की जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि उसने कई मॉडल्स को प्रभावित करने वाले इन बढ़े हुए एरर्स की वजह का पता लगा लिया है और समस्या के समाधान पर काम किया जा रहा है।
X पर दिखे यूज़र्स के मज़ेदार रिएक्शन
ChatGPT, Claude and Grok – all are down
— Sagar (@sagarcasm) September 3, 2026
Life right now: pic.twitter.com/Zk5bBibCNe
People running to Twitter to see if ChatGPT is down #chatgptdown pic.twitter.com/gIwEfzSxVv
— DAPPER DON DHARSHI • K A M I L • (@SoloFlow786) September 3, 2026
when chatgpt is down and you have to use your own intelligence at work today pic.twitter.com/6nNXLpGMB3
— Matt Navarra (@MattNavarra) September 3, 2026
> claude down
— CG (@cgtwts) September 3, 2026
> chatgpt down
> codex down
> xAI down
Google ceo right now: pic.twitter.com/X7cIsJNmDh
Intern just asked the boss if he can leave early because ChatGPT is down… pic.twitter.com/iIehkFsLQm
— Limitless (@trylimitless) September 3, 2026
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
