पहले से ज्यादा स्मार्ट और होशियार हुआ ChatGPT..OpenAI ने पेश किया ये नया धमाकेदार मॉडल
ChatGPT अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और होशियार हो चुका है।
OpenAI की ओर से एक नए मॉडल को पेश किया गया है।
इस नए मॉडल में पहले से कहीं ज्यादा सटीक और सही जवाब मिलने वाले हैं।
AI की दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है, हर कुछ महीनों में एक नया मॉडल आ जाता है और पुराना वाला पिछड़ा हुआ लगने लगता है। OpenAI ने एक बार फिर यही किया है। आज से GPT-5.5 Instant सभी ChatGPT यूजर्स के लिए डिफ़ॉल्ट मॉडल बन गया है। और इस बार बदलाव सिर्फ नाम का नहीं है बल्कि कुछ ऐसी चीजें बदली हैं जो सच में काम की हैं। आइए जानते हैं कि इस नए मॉडल में आखिर क्या है?
Surveyगलत जवाबों में कमी आएगी
यह वो हिस्सा है जो इस मॉडल को सबसे ज्यादा खास बनाता है। AI के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह रही है कि यह कभी कभी ऐसी बातें बड़े कॉन्फ़िडेन्स के साथ बोल देता है जो बिल्कुल गलत होती हैं। इसे hallucination कहते हैं। OpenAI का दावा है कि GPT-5.5 Instant में
- Medicine Law और Finance जैसे sensitive topics पर GPT-5.3 Instant के मुकाबले 52.5% कम गलत या भ्रमित करने वाले जवाब आएंगे
- गलत जवाबों में 37% से ज्यादा की कमी देखने को मिली है
- जवाब अब पहले से छोटे साफ और सीधे होंगे ताकि अनावश्यक जानकारी से बचाया जा सके
रोजमर्रा के काम भी बेहतर होंगे
GPT-5.5 Instant सिर्फ बड़े बड़े टॉपिक्स पर नहीं बल्कि रोज के कामों में भी पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है।
- Images को पहले से ज्यादा अच्छी तरह analyze कर सकता है
- Science Technology Engineering और Mathematics यानी STEM से जुड़े सवालों के जवाब ज्यादा क्लियर होंगे
- खुद डिसाइड करेगा कि किस जवाब के लिए web search की जरूरत है और कब नहीं
Personalization में बड़ा बदलाव आएगा
यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो ज्यादा से ज्यादा ChatGPT इस्तेमाल करते हैं। अब यह मॉडल
- पुरानी chats से context लेगा
- Upload की गई files को याद रखेगा
- Connected Gmail account से मिली जानकारी का इस्तेमाल करके ज्यादा personalized जवाब देगा
यानि अब हर बार एक ही बात दोहराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही OpenAI ने Memory Sources नाम का नया फीचर भी introduce किया है जिसमें users देख सकेंगे कि किसी जवाब को personalize करने के लिए कौन सा पुराना डेटा इस्तेमाल हुआ है और जरूरत पड़े तो उसे मैनेज भी कर सकेंगे।
किसे और कब मिलेगा मिलेगा इसका एक्सेस?
GPT-5.5 Instant का rollout आज से शुरू हो गया है और यह सभी ChatGPT users के लिए new default model होगा। API में इसे chat-latest नाम से access किया जा सकेगा।
- Paid users के लिए GPT-5.3 Instant अगले तीन महीनों तक उपलब्ध रहेगा उसके बाद बंद हो जाएगा
- Advanced personalization features अभी Plus और Pro users के लिए web version पर आ रहे हैं
- Mobile support जल्द आने की उम्मीद है
- Free users तक यह features आने वाले हफ्तों में पहुँचेंगे
यह भी पढ़ें: व्लॉगिंग करने वालों के लिए 5 सबसे तगड़े स्मार्टफोन, मिलता है टॉप क्लास कैमरा, कीमत भी कम
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile