व्लॉगिंग करने वालों के लिए 5 सबसे तगड़े स्मार्टफोन, मिलता है टॉप क्लास कैमरा, कीमत भी कम

व्लॉगिंग करने वालों के लिए 5 सबसे तगड़े स्मार्टफोन, मिलता है टॉप क्लास कैमरा, कीमत भी कम

स्मार्टफोन फोटोग्राफी आज कल काफी ट्रेंड में है. लोगों को बढ़िया तस्वीरें लेना, वीडियोज़ बनाना और फिर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब और X पर पोस्ट करना बेहद पसंद आने लगा है. अगर कोई फोटोग्राफी में दिलचस्पी रखता है तो उसे एक बढ़िया कैमरा वाला स्मार्टफोन लेकर अपना हाथ फोटोग्राफी में आज़मा ही लेना चाहिए. ऐसे में अगर आप भी फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं या फिर व्लॉगिंग के शौकीन हैं और फेमस होना चाहते हैं लेकिन बजट उतना ज्यादा नहीं है, तो आइए देखते हैं 30,000 से कम में आने वाले कुछ दमदार स्मार्टफोन्स जो एकदम तगड़ी कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं और आपके इस सपने को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Motorola Edge 70 (29,499 रुपये)

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल में लॉन्च हुआ Motorola का यह फोन एक 50MP के रियर कैमरा और 50MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है. इसमें बढ़िया डिटेल भी देखने को मिलती है और यह काफी नेचुरल फोटो लेता है. इसके अलावा यह फोन वीडियोग्राफी के लिए भी बढ़िया है. इसमें एक 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले भी है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है.

Vivo V60e (30,900 रुपये)

vivo V60e with 200MP Camera Phone gets massive price discount on Flipkart

Vivo का यह फोन अपने प्राइस रेंज में सबसे बढ़िया स्पेक्स के साथ आता है. इस फोन में एक धमाकेदार 200MP+8MP का रियर कैमरा सेटअप और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए एक दमदार MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6500mAh की एक बड़ी बैटरी भी मिलती है.

Xiaomi Redmi Note 15 Pro (31,999 रुपये)

Redmi Note 15

इस फोन में एक 200MP+8MP का रियर कैमरा सेटअप आता है जिसमें 4K 60FPS पर वीडियो बनाई जा सकती है. इसके अलावा फोन में एक 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन में 6580mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इस फोन में एक बढ़िया 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है.

Samsung Galaxy A37 5G (33,840 रुपये)

Samsung Galaxy A57

Samsung का यह फोन भी व्लॉगिंग के लिए एक अच्छा विकल्प है. फोन में एक 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है. इस फोन में 50MP+8MP+5MP का धमाकेदार रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है जो बढ़िया फोटो और वीडियो लेता है.

Infinix Note 60 Pro 5G (31,999 रुपये)

Infinix Note 60 Pro

यह स्मार्टफोन एक 50MP+8MP का रियर कैमरा सिस्टम और13MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है. इसके अलावा इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है.

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन कैमरा की नई परिभाषा लिखने आ रही Vivo की नई स्मार्टफोन्स सीरीज.. लॉन्च से पहले देखें फीचर और प्राइस

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile